यूपी – बदायूं में दिल दहलाने वाली वारदात: कुल्हाड़ी से काटकर इकलौते बेटे की हत्या, शराब पीने के बाद पिता ने ली जान – INA

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बच्ची में शुक्रवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के पिता पर ही लगा है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में पिता ने अपने इकलौते बेटे का गला काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

गांव बच्ची निवासी राम अवतार (35 वर्ष) बदायूं शहर में एक मकान में किराये पर परिवार के साथ रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। आरोपी पिता नरेश ठेले पर सब्जी बेचता है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पिता-पुत्र अपने पैतृक गांव बच्ची आए थे। यहां दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नरेश ने कुल्हाड़ी से राम अवतार का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को राम अवतार का शव घर पर चारपाई पर चादर से ढका हुआ मिला। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button