Sport : हरमनप्रीत कौर ने ODI क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ बनी सिर्फ दूसरी भारतीय महिला प्लेयर #INA

IND vs NZ: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वनडे क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान बना दिया ह. उन्होंने पूर्व कप्तान मिताली राज के 7 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. हरमनप्रीत ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में यह शानदार उपलब्धि हासिल की. हरमनप्रीत कौर अब वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज को छोड़ा पीछे
इस मैच से पहले हरमनप्रीत कौर और मिताली राज 7-7 शतकों के साथ बराबरी पर थीं. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर का 8वां वनडे शतक लगाकर हरमनप्रीत अब मिताली राज से आगे निकल गई हैं. भारतीय महिला वनडे इतिहास में अब उनसे ज्यादा शतक सिर्फ स्मृति मंधाना के नाम दर्ज हैं. मंधाना ने कुल 14 वनडे शतक लगाए हैं.
भारत के लिए महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक
• स्मृति मंधाना: 14 शतक
• हरमनप्रीत कौर: 8 शतक
• मिताली राज: 7 शतक
𝙃.𝙐.𝙉.𝘿.𝙍.𝙀.𝘿 of the finest quality 💯
Harmanpreet Kaur compiles an excellent 8️⃣th ODI century ✨
Updates ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/BPEAKH9yrc
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
हरमनप्रीत कौर ने खेली 126 रनों की शानदार पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रहा. कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के रूप में भारत ने सिर्फ 19 रनों पर अपने 2 शुरुआती विकेट गंवा दिए थे. इस मुश्किल घड़ी में मैदान पर उतरीं हरमनप्रीत कौर ने न सिर्फ एक छोर संभाला, बल्कि जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों में 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 15 शानदार चौके शामिल रहे. उन्होंने महज 101 गेंदों में अपना यह यादगार शतक पूरा किया था.
प्रतिका रावल के साथ 124 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी
शुरुआती झटके के बाद हरमनप्रीत कौर को युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल का बेहतरीन साथ मिला. दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की शानदार और मजबूत साझेदारी की. इस दौरान प्रतिका रावल ने भी स्पिनरों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे.
A masterful partnership of 1️⃣5️⃣3️⃣(137) between Deepti Sharma and Harmanpreet Kaur 🔝
One word for their brilliance today? 👇
Updates ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/nsWb9mNejM
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
दीप्ति शर्मा के बल्ले से भी निकला शतक
प्रतिका रावल के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को विकेट लेने का मौका नहीं दिया. दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. एक तरफ जहां हरमनप्रीत ने 126 रन बनाए, वहीं दूसरी तरफ दीप्ति शर्मा ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए महज 86 गेंदों में नाबाद 106 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. इन दोनों शतकों की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
What a knock . bring up ODI hundred No. 2️⃣💯
Take a bow, Deepti Sharma 🙌
Updates ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/t2oBre6Swh
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा करने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी
हरमनप्रीत कौर ने ODI क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में मिताली राज को पीछे छोड़ बनी सिर्फ दूसरी भारतीय महिला प्लेयर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,