UP News: पेशी से एक दिन पहले उर्मिला सनावर को क्यों ले गई पुलिस, किसने कराई FIR? सामने आया पूरा सच – INA

Saharanpur News: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चर्चा में आई उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर स्थित उनके आवास से रविवार को गिरफ्तार कर किया. हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, उर्मिला के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर सोशल मीडिया के जरिए अश्लील टिप्पणी करने और पांच करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया है. इसके अलावा, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात रानीपुर कोतवाली में दर्ज शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. इसके अलावा व्हाट्सएप कॉल के जरिए रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने और पांच करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप भी लगाया गया है. शिकायतकर्ता ने जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है.

रंगदारी, ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में उर्मिला के खिलाफ रंगदारी, ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद, रानीपुर कोतवाली पुलिस की टीम ने सहारनपुर के गोविंदनगर स्थित आवास पर पहुंचकर उर्मिला को गिरफ्तार किया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस अब उर्मिला को कोर्ट में पेश करेगी. उर्मिला सनावर का नाम उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीआईपी ऑडियो को लेकर भी सुर्खियों में रहा है.

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं नौ मुकदमे

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक, उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार, देहरादून और सहारनपुर के विभिन्न थानों में कुल नौ मुकदमे दर्ज है. इनमें सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने, धार्मिक भावनाओं से जुड़े आरोपों, धमकी देने और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं. झबरेड़ा, बहादराबाद, ज्वालापुर, नेहरू कॉलोनी, सदर बाजार, फतेहपुर और रानीपुर थानों में मुकदमे दर्ज हैं.

पेशी से एक दिन पहले उर्मिला सनावर को क्यों ले गई पुलिस, किसने कराई FIR? सामने आया पूरा सच


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button