UP News: टॉर्चर कर रही थी श्रद्धा! बचने के लिए अर्धनग्न शिवा ने लगाई छलांग, मेड ने पुलिस को बताया आंखों देखा हाल – INA

लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच को धीरे धीरे दिशा मिलने लगी है. इस मामले में जेल में बंद श्रद्धा दुबे ने पुलिस को भले ही कोई ठोस सुराग नहीं दिया, लेकिन उसकी मेड ने पुलिस को आंखों देखा हाल सुनाया है. मेड ने बताया कि वारदात के वक्त कमरे में सभी लोग मौजूद थे. उस समय श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा को बुरी तरह टॉर्चर कर रही थी. मेड के मुताबिक श्रद्धा के टॉर्चर से तंग आकर शिवा शर्मा ने छलांग लगाई.
शनिवार को लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा के मेड से करीब दो घंटे तक पूछताछ की. घटना के हरेक एंगल पर उससे जानकारी लेने की कोशिश की गई. हालांकि मेड ने बताया कि घटना के वक्त वह कमरे में नहीं थी. वह किचन में काम कर रही थी. उस समय कमरे में श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा के अलावा श्रद्धा की बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश मौजूद थे. मेड के मुताबिक उस समय शिवा शर्मा और श्रद्धा के बीच जोर का झगड़ा चल रहा था.
शिवा पर चीख रही थी श्रद्धा
मेड ने बताया कि 9 अक्टूबर की शाम वह घर में काम कर रही थी. उस समय कमरे में शिवा और श्रद्धा के बीच झगड़ा हो रहा था. श्रद्धा शिवा के ऊपर चीख रही थी, उसे टॉर्चर कर रही थी. मेड के मुताबिक यह सबकुछ उसने खुद तो नहीं देखा, लेकिन कमरे में हो रहे शोर की आवाज वह साफ-साफ सुन रही थी. उसने बताया कि इसके बाद वहां कमरे में क्या हुआ, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है.
पुलिस ने दर्ज किए बयान
शिवा शर्मा हत्याकांड को लेकर हजरतगंज थाना पुलिस ने मेड के अलावा पड़ोसियों और सोसायटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस ने इन सभी से कॉमन सवाल पूछे हैं. इसमें भी खासतौर पर जब घटना हुई तो वह कहां थे, उन्हें कैसे पता चला, उन्होंने क्या देखा, घटना के बाद सबसे पहले कौन पहुंचा, श्रद्धा खुद कब आई, ड्राइवर दानिश ने वहां पहुंचकर क्या किया.
रहस्य बन गए ये सवाल
शिवा शर्मा की छाती और चेहरे के अलावा पीठ पर लिपिस्टिक के निशान मिले हैं. इसके अलावा हाथ-पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों को सिगरेट से जलाया गया है. चूंकि अब तक की पूछताछ में शिवा शर्मा के टॉर्चर की कहानी सामने आई है. इसलिए ये दोनों सवाल रहस्य ही बन गए हैं. इसके अलावा घटना के वक्त शिवा के अंडरवीयर में होने का सवाल भी जवाब की प्रतीक्षा कर रहा.
टॉर्चर कर रही थी श्रद्धा! बचने के लिए अर्धनग्न शिवा ने लगाई छलांग, मेड ने पुलिस को बताया आंखों देखा हाल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,