UP News: अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से बदल जाएंगे दर्शन-आरती के समय, अब कब खुलेंगे और बंद होंगे पट? – INA

अयोध्या स्थितश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला की पूजा, आरती, भोग और दर्शन की दिनचर्या में 1 नवंबर से बदलाव होगा. ऋतु परिवर्तन को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने समय-सारणी में बदलाव की घोषणा की है. सुबह 3:45 बजे की जगह अब 4 बजे मंदिर के पट खुलेंगे. सुबह 4:30 बजे मंगला आरती होगी और सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती और सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू होंगे.
मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सुबह 8 से 8:10 बजे तक बालभोग के लिए पट बंद रहेंगे. सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजभोग, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक रामलला का विश्राम का समय निर्धारित किया गया है.
दोपहर 1:35 बजे से फिर दर्शन शुरू होंगे. शाम 7 बजे संध्या आरती होगी. रात 9:30 बजे शयन आरती के बाद 10 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे. वर्तमान में रात 10:30 बजे मंदिर के पट बंद होते हैं.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.
अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से बदल जाएंगे दर्शन-आरती के समय, अब कब खुलेंगे और बंद होंगे पट?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,