खबर शहर , Agra News: ””वोकल फॉर लोकल”” से संवरी स्थानीय शिल्पियों की आर्थिक सेहत – INA

बाह। भदावर पीजी कॉलेज बाह में रविवार को प्रधानमंत्री के ””मन की बात”” कार्यक्रम को सुनने के बाद विधायक पक्षालिका सिंह ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति बढ़ी जागरूकता से पर्यावरण की सेहत संवरी है। तीज-त्योहारों पर ””वोकल फॉर लोकल”” की प्रधानमंत्री की अपील स्थानीय शिल्पियों के लिए बूस्टर डोज साबित हुई है। दीपावली पर चाइनीज झालर की जगह मिट्टी के दीयों से घर रोशन होने लगे हैं, जिससे कुम्हारी कला से जुड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधरी है।
विधायक ने . कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने से किसानों का उद्धार हुआ है और रासायनिक खादों पर उनकी निर्भरता घटी है। जैविक उत्पाद मिट्टी की सेहत बचाने में सफल हुए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को तीर्थ यात्रा का दर्जा दिए जाने पर स्थानीय लोग भावुक हो उठे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राठौड़, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, श्याम शर्मा, उपेंद्र भदौरिया, कैप्टन रामनरेश कठेरिया, भगत सिंह चौहान, उमेश सिसोदिया, पुलकित भदौरिया और सुशील भदौरिया आदि उपस्थित रहे।