खबर शहर , Agra News: भदावर पीजी कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर, 1488 मरीजों का परीक्षण – INA

बाह। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को बाह के भदावर पीजी कॉलेज में आयोजित भव्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर में आगरा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रिकॉर्ड 1488 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया। शिविर का शुभारंभ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और बाह की लोकप्रिय विधायक पक्षालिका सिंह ने किया।

इस मौके पर विधायक पक्षालिका सिंह ने क्षेत्रीय जनता को बड़ी सौगात का भरोसा देते हुए बताया कि जिले की इस सर्वाधिक दूरस्थ तहसील में 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का प्रस्ताव भेजा गया था। इस जनहितैषी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। शिविर में आगरा के नामचीन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश शर्मा, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल प्रताप सिंह, यूरोलोजिस्ट डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. अंकुर अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य पचौरी, डॉ. जयदेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. राहुल चौधरी, सर्जन डॉ. हेमेन्द्र चतुर्वेदी और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश बघेल समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम ने सुबह से शाम तक मरीजों को परामर्श व उपचार दिया।

इस मौके पर एफपीआई के प्रबंधक परागदत्त शर्मा, समन्वयक अजय चौहान, इरा शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, संतोष गहलोत, भगत सिंह चौहान, उमेश सिसोदिया, ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन सुनील बाबू, उदयभान सिंह प्रधान, सोनू प्रधान, लालू तोमर प्रधान, उपेन्द्र भदौरिया और पुलकित भदौरिया आदि मौजूद रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button