UP News: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, गंगा के ऊपर दिखाए रोमांचक करतब… PM मोदी बने गवाह – INA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित विंग्स ओवर गंगा एयर शो देखा. आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और हवाई करतबों ने काशी के माहौल को रोमांच से भर दिया. इस दौरान नमो घाट सहित गंगा के 84 घाटों और दूसरी ओर रेती पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री मोदी ने नमो घाट पहुंचते ही लोगों ने हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनका स्वागत किया. एयर शो के दौरान भी लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया. प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

150 करोड़ के प्लांट का किया उद्घाटन

वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे. यहां उन्होंने कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड के करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से बने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने प्लांट में प्रशिक्षण ले रहीं महिला कर्मियों से संवाद किया और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली.

सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़

इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग के जरिए नमो घाट रवाना हुए. रास्ते में 13 प्रमुख स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया. पुलिस लाइन से नमो घाट तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए जुटे रहे. लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री ने भी अपनी चलती गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

कई बड़े नेता रहे मौजूद

विंग्स ओवर गंगा एयर शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

एयर शो के आयोजन ने वाराणसी में उत्साह का माहौल बनाया. गंगा घाटों पर जुटे लोगों ने भारतीय वायु सेना के हवाई प्रदर्शन को देखा और प्रधानमंत्री का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा और वायु सेना के प्रदर्शन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया.

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, गंगा के ऊपर दिखाए रोमांचक करतब… PM मोदी बने गवाह


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button