Sport : साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी ताकत, फिट होकर लौटा मैच विनर प्लेयर #INA

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के निर्णायक और आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित कर दिया गया है. ग्रीन अब केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में चयन के लिए पूरी तरह उपलब्ध हैं, जिससे सीरीज के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले से ठीक पहले कंगारू टीम का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत हो गया है.
चोट से उबरकर कैमरून ग्रीन की शानदार वापसी
कैमरून ग्रीन पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की गंभीर समस्या के कारण इस महत्वपूर्ण सीरीज के पहले दो मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाए थे. उन्हें यह चोट सितंबर के आखिर में इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी थी, जिसके बाद से वे लगातार कड़े रिहैब प्रोसेस से गुजर रहे थे और अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे. अब केपटाउन टेस्ट से ठीक 2 दिन पहले ग्रीन ने नेट पर वापस आकर बल्लेबाजी का जमकर प्रैक्टिस किया और बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक बैटिंग की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल टीम ने उनकी रिकवरी पर हरी झंडी देते हुए उन्हें आगामी मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है.
Cameron Green is good . go for Australia’s Test series decider against South Africa in Cape Town.
Who should he replace in their batting line-up? pic.twitter.com/DeYjFQumqk
— Cricinfo (@cricinfo) October 25, 2026
बतौर बल्लेबाज सिर्फ खेलेंगे ग्रीन, गेंदबाजी पर सस्पेंस
ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने साफ किया है कि कैमरून ग्रीन मैच खेलने के लिए तो तैयार हैं, लेकिन वे मैदान पर एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मेडिकल टीम ने उन्हें फिट तो घोषित कर दिया है, लेकिन उनके शरीर और वर्कलोड को देखते हुए अभी तुरंत गेंदबाजी करने की इजाजत नहीं दी है. डॉक्टर और टीम मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते ताकि वे फिर से चोटिल न हों. हालांकि, इसके बावजूद एक बल्लेबाज के रूप में भी उनका टीम में वापस आना ऑस्ट्रेलियाई टीम के मिडिल ऑर्डर को बहुत ज्यादा मजबूती देगा, क्योंकि वे अकेले अपने दम पर मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं.
1-1 की बराबरी पर है सीरीज, केपटाउन में होगा महामुकाबला
3 मैचों की यह टेस्ट सीरीज इस समय बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ी है और दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने जहां पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई थी. वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे मैच में शानदार पलटवार करते हुए जीत दर्ज की थी. अब 27 अक्टूबर से केपटाउन के मैदान पर होने वाला यह तीसरा टेस्ट मैच ही सीरीज का फैसला करेगा. ऐसे में कैमरून ग्रीन की वापसी ऑस्ट्रेलिया के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकती है.
Australia are pondering where Cameron Green fits in their batting line-up as he nears a return from an abdominal injury for the third Test #SAvAUS
Full story: https://t.co/7KVC7SAWTO pic.twitter.com/0fcgePv8CJ
— cricket.com.au (@cricketcomau) October 25, 2026
चोट और रिकवरी को लेकर ग्रीन का आया पहला बयान
कैमरून ग्रीन ने चोट से उबरने के बाद अपना पहला बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘यह काफी अनोखी चोट थी. मैं इस बात से काफी हैरान हूं कि यह कितनी जल्दी ठीक हो गई है, या चोट के कुछ हफ्तों बाद ही मैं खुद को कितना बेहतर और फिट महसूस कर रहा हूं.’ बैटिंग ऑर्डर पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे बैटिंग ऑर्डर में ऊपर-नीचे खेलने का काफी अनुभव है. मुझे लगता है कि मैं नंबर चार और पांच के लिए सबसे सही हूं. लेकिन… टीम जो भी चाहती है, उसके हिसाब से मैं बैटिंग ऑर्डर में किसी भी नंबर पर खेलने के लिए बहुत खुश हूं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने हार के मुंह से छीनी जीत! 242 का लक्ष्य, 154 पर 9 विकेट…, फिर शादाब खान ने जो किया, देखता रह गया इंग्लैंड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी ताकत, फिट होकर लौटा मैच विनर प्लेयर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,