खबर शहर , Agra News: 96.31 लाख रुपये से बनेगी बैमन से टीकरी तक सड़क – INA

कागारौल। विधानसभा फतेहपुर सीकरी व विकास खंड अकोला क्षेत्र के ग्राम बैमन से टीकरी तक करीब 1.10 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का 96.31 लाख रुपये की लागत से नव निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने सोमवार को किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली इस सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक चौधरी बाबूलाल व डॉ. रामेश्वर चौधरी का ग्रामीणों ने साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।


विधायक चौधरी बाबूलाल ने क्षेत्र में विकास कार्यों को . बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास ही प्राथमिकता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में रुमाल पहलवान, रीतराम, रमेश, रामबाबू पूर्व प्रधान, जनक सिंह, हेम कुमार, भूरी सिंह, बनवारी लाल सूबेदार, शिब्बू पंडित, रणवीर हवलदार, विजय सिंह पूर्व प्रधान, रमेश प्रधान रौझौली, उदय सिंह प्रमुख बानपुर, केशव चाहर, अनिल चाहर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button