Sport : 'मैं उसे मारता हूं…' चौथे टी20 से पहले श्रेयस अय्यर पर ये क्या बोल बैठे तिलक वर्मा, कहा-'अकेले नजर रखना मुश्किल…' #INA

Tilak Varma on Shreyas Iyer : टीम इंडिया के 23 वर्षीय टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाल मचा रहे हैं. वो भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जी रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेली जा रही इस सीरीज को भारत जीत चुकी है. अब सीरीज का चौथा टी20 मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में होने वाला है. उससे पहले तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी बैटिंग, लीडरशिप रोल और अंतिम ओवर्स में अपनी अप्रोच के बारे में एएनआई के साथ बात करते हुए बड़ा बायन दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

कप्तान श्रेयस अय्यर पर तिलक वर्मा ने दिया बड़ा बयान

तिलक ने श्रेयस अय्यर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘कप्तानी की बात करें, तो मैंने घरेलू क्रिकेट में अपनी राज्य की टीम की सभी प्रारूपों में कप्तानी की है. पिछले एक साल में मैंने इंडिया-ए और इमर्जिंग टीमों की भी अगुवाई की है. इसलिए मेरे पास नेतृत्व का अनुभव पहले से ही है. मुझे जो भी जानकारी है और जो सुझाव मुझे लगता है कि टीम के काम आ सकते हैं, मैं उन्हें मैदान पर लगातार श्रेयस अय्यर के साथ साझा करता रहता हूं. टी20 क्रिकेट में बहुत ज्यादा दबाव होता है, खासकर आज के दौर में जब मैचों में बड़े स्कोर बन रहे हैं. एक कप्तान के लिए हर छोटी-बड़ी चीज पर अकेले नजर रखना मुश्किल हो सकता है. श्रेयस और मैं लगातार बातचीत करते रहते हैं. हम चर्चा करते हैं कि मैं किस तरह उनकी मदद कर सकता हूं और वह भी मुझसे सुझाव मांगते हैं. मैं मैदान पर अपनी इन छोटी-छोटी जिम्मेदारियों को निभाता हूं और मुझे ऐसा करना काफी पसंद है. हमारे बीच यह तालमेल शानदार तरीके से काम कर रहा है और इसके अच्छे नतीजे भी मिल रहे हैं’.

तिलक वर्मा ने अपनी बैटिंग पर बोली बड़ी बात

तिलक वर्मा ने कहा कि, ‘मैं मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने की कोशिश करता हूं क्योंकि अगर आप शुरुआत से ही यह सोचने लगते हैं कि आपको हर हाल में जीतना है, तो इससे दबाव बढ़ जाता है. बेशक एक खिलाड़ी और एक टीम के तौर पर जीतना ही हमारा लक्ष्य होता है लेकिन इसके बजाय मैं खेल को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर देखता हूं. मैं सोचता हूं कि किस गेंदबाज को निशाना बनाया जा सकता है. मैच के किस चरण में मैं हावी हो सकता हूं और अपने साथी बल्लेबाज को कब जोखिम लेने के लिए कहना चाहिए. यह सब आपसी तालमेल, रन चेज को आसान चरणों में बांटने और मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने की रणनीति पर निर्भर करता है’.

तिलक ने आगे कहा कि, ‘इसके अलावा मेरा दृढ़ विश्वास है कि आखिरी ओवरों में एक बल्लेबाज की तुलना में गेंदबाज पर कहीं ज्यादा दबाव होता है. यह सकारात्मक सोच हमेशा मेरे दिमाग में रहती है कि गेंदबाज ज्यादा दबाव में है और उससे रन खर्च होने की संभावना है. इसलिए मैं खुद पर भरोसा करता हूं और मैच को आखिरी ओवरों तक ले जाने की कोशिश करता हूं. उसके बाद जो भी होता है, हम उस समय की परिस्थिति के हिसाब से उससे निपटते हैं मेरे पास हमेशा से बड़े शॉट खेलने की क्षमता रही है’.

अंतिम ओवर्स में क्या होती है तिलक की सोच

भारत के उपकप्तान ने आगे कहा कि, ‘मैंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए भी काफी रन बनाए हैं. मेरी आक्रामक बल्लेबाजी पहले भी मौजूद थी लेकिन नंबर-3 से नंबर-5 पर आने के बाद सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ कि पहले नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते समय मैं अक्सर शुरुआत से ही आक्रमण करने की कोशिश करता था. मैंने उस नंबर पर दो दोहरे शतक भी लगाए और मेरी भूमिका निचले क्रम के बल्लेबाजों के आने से पहले टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की होती थी. अब जब मैं नंबर-5 या नंबर-6 पर बल्लेबाजी करता हूं, तो अगर गेंद मारने लायक होती है, तो मैं उसे मारता हूं’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मैं नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज से खुलकर खेलने के लिए कहता हूं, क्योंकि जिम्मेदारी मैं अपने ऊपर लेता हूं. अब तक भारत के लिए कई मैच खेलने के अनुभव के आधार पर, जब टीम में नए खिलाड़ी और युवा बल्लेबाज आते हैं, तो मैं उनसे कहता हूं कि वे अपने स्वाभाविक शॉट खेलें. वहीं, मैं दबाव झेलने और मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी उठाता हूं. इसी तरह मैं टीम के साथ संवाद करता हूं अपनी जिम्मेदारी निभाता हूं और टीम को जीत की ओर ले जाने की कोशिश करता हूं’.

ये भी पढ़ें : प्रसिद्ध कृष्णा की कौन लेगा टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में जगह, जानिए किन 3 नामों पर हो रही चर्चा

'मैं उसे मारता हूं…' चौथे टी20 से पहले श्रेयस अय्यर पर ये क्या बोल बैठे तिलक वर्मा, कहा-'अकेले नजर रखना मुश्किल…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button