Sport : शुभमन गिल ने क्यों पहनी 'टेंपल डिवाइस'? इसके फायदे और कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान #INA

Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं. 27 वर्षीय दाएं हाथ के इस भारतीय बल्लेबाज गिल इस बार अपने खेल को लेकर चर्चा में नहीं आएं हैं बल्कि उनके सुर्खियों में आने की वजह कुछ और है. इस वजह के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. दरअसल, इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई है. यहां पर टीम इंडिया को पांच टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. वहीं दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी इस दौरे पर खेली जाएगा. इस समय न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाने वाला है.

शुभमन गिल भारत की टी20 टीम में नहीं हैं. वो भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. ऐसे में शुभमन गिल 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं. उन्होंने भारत की टी20 टीम के साथ मिलकर अभ्यास शुरू कर दिया है, जिससे वो खुद को वनडे सीरीज के लिए तैयार कर सकें. गिल खुद को न्यूजीलैंड की सर्दी से भरी परिस्थितियों में ढालने के लिए तैयारी कर रहे हैं. वो वनडे सीरीज से पहले अभ्यास कर रहे हैं ताकि न्यूजीलैंड की सीम और स्विंग होती परिस्थितियों से खुद को दो-चार कर सकें. 

इसी कड़ी में टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में अभ्यास शुरू कर दिया है. गिल ने नेट्स में जमकर अभ्यास किया. इसके दौरान वो अपने दोस्त और टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषके शर्मा के साथ मैदान पर रनिंग करते हुए भी नजर आए. गिल के अभ्यास के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को एक खास डिवाइस पहनते हुए देखा गया. गिल ने जो डिवायस पहनी है, उसने सभी का ध्यान तो अपनी ओर खींच ली लिया है, लेकिन इस डिवाइस के बारे में अब उनके फैंस भी जानना चाहते हैं. वो ये जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि, शुभमन गिल ने कौन सी डिवाइस पहनी है. इस डिवाइस का नाम क्या है. इसके फायदे क्या हैं और इसकी कीमत कितनी है. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में सबकुछ बताने वाले हैं.

शुभमन गिल ने पहनी कौन सी डिवाइस

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में अभ्यास के दौरान ‘टेंपल वियरेबल डिवाइस’ पहनी थी. इसे टेंपल के नाम से और टेंपल डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है. इस डिवाइस को अक्सर लोगों के द्वारा सिर पर यानी की माथे पर पहना जाता है. इस डिवाइस को माथे के साइड में लगाया जाता है, जो स्थान आंक, नाक और काम के बीच में ऊपरी हिस्से की ओर होता है. हमारे द्वारा नीचे दी गई फोटो में शुभमन गिल टेंपल डिवाइस को पहने हुए हैं. 

क्या होती है टेंपल डिवाइस?

टेंपल एक एक्सपेरिमेंटल, नॉन-मेडिकल हेल्थ-टेक वियरेबल है. इसे व्यक्तियों के दावारा एक डिवाइस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसे जोमैटो और इटरनल के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने बनाया है. टेंपल डिवाइस को सिर के साइड में अटैच किया जाता है. इसके बाद ये सेरेब्रल ब्लड फ्लो और ब्रेन ऑक्सीजनेशन को ट्रैक करता है. 

किस धातु से बनी है टेंपल वियरेबल डिवाइस?

टेंपल वियरेबल डिवाइस (Temple Wearable Device) चमकदार और छोटी, बीन्स के आकार की दिखाई देती है. इस डिवाइस के बाहरी खोल में किस धातु का इस्तेमाल किया गया है, इसकी पक्की जानकारी तो उपलब्ध नहीं है.  लेकिन ऐसा माना जाता है कि, इसे सोने, चांदी, टाइटेनियम, स्टेनलेस स्टील, जेड पत्थर या किसी अन्य धातु से बना गया है. इसके बाद इस पर ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक जैसे कलर से फिनिश दिया जाता है.

 क्या हैं टेंपल डिवाइस के फायदे?

टेंपल वियरेबल डिवाइस एक दिलचस्प ब्रेन-मॉनिटरिंग वियरेबल है, जिसका लक्ष्य मस्तिष्क में रक्त प्रवाह से जुड़े संकेतों और शारीरिक तनाव को ट्रैक करना है. ये डिवाइस मस्तिष्क में रक्त प्रवाह से जुड़े संकेतों की निगरानी करती है. इससे व्यायाम और रिकवरी को समझने में मदद मिलती है. इससे नींद और तनाव के प्रभावों का अध्ययन किया जा सकता है. इस डिवायस से बिना स्क्रीन के लगातार मॉनिटरिंग भी की जाती है. 

कितनी है टेंपल डिवाइस की कीतम?

टेंपल वियरेबल डिवाइस की कीमत अलग-अलग देशों में अलग-अलग हो सकती है. भारत में इसकी कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार 85,000 बताई गई है. हांलिक कुछ अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 72,000 से लेकर 1 लाख तक भी हो सकती हैं. इसी कीमत में इस डिवाइस का लाइफटाइम सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

नंबर

दिन

तारीख

समय (IST)

मैच

वेन्यू

1

बुधवार

4 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

पहला वनडे

ऑकलैंड

2

शनिवार

7 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

दूसरा वनडे

वेलिंगटन

3

मंगलवार

10 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

तीसरा वनडे

हैमिल्टन

4

शुक्रवार

13 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

चौथा वनडे

माउंट माउंगानुई

5

रविवार

15 नवंबर 2026

सुबह 7:30 बजे

पांचवां वनडे

माउंट माउंगानुई

भारतीय टीम का पांच मैचों की वनडे सीरीज का वनडे स्क्वाड

पहले तीन वनडे के लिए भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन [(विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वाड – श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र(विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच, जानिए मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स

शुभमन गिल ने क्यों पहनी 'टेंपल डिवाइस'? इसके फायदे और कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button