Crime- कानपुर बारादेवी अग्निकांड: टट्टर की आठ दुकानें जलकर खाक, शार्ट सर्किट से हादसा, केस्को की लापरवाही पर हंगामा -#INA

कानपुर में बारादेवी मंदिर के पास फुटपाथ पर बनी टट्टर की दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेडीमेड कपड़ों और चूड़ी समेत एकाएक करीब आठ दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। आग से उठती लपटों को देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने पानी की बौछार कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ज्यादातर दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था।