UP News: धान बेचने से मिले 48,600 रुपये चोरी… पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत; नप गए इंस्पेक्टर – INA

Etawah Crime News: उत्तर प्रदेश में इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में धान बेचकर घर लौट रहे किसान से बाइक पर लिफ्ट देने का झांसा देकर 48,600 रुपये की टप्पेबाजी कर ली गई. आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित किसान रोता हुआ थाने पहुंचा, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई. इसके बाद किसान सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने पहुंचा.

मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह को निलंबित कर दिया. घटना मंडी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. भरथना थाना क्षेत्र के रमायन गांव निवासी किसान तुलाराम शाक्य सोमवार दोपहर करीब एक बजे अपनी धान की फसल बेचने कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे थे. धान बेचने के बाद उन्हें 48,600 रुपये मिले थे.

बाइक सवार युवकों ने कही घर छोड़ने की बात

रकम लेकर वह मंडी गेट से बाहर पैदल घर जाने के लिए निकले. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उनसे गांव के बारे में पूछताछ करने लगे. किसान ने युवकों को खुद को रमायन का निवासी बताया तो उन्होंने कहा कि वे भी उसी तरफ जा रहे हैं और उन्हें बाइक से गांव छोड़ देंगे. घर पहुंचने की उम्मीद में तुलाराम उनकी बातों में आ गए और बाइक पर बैठ गए.

आरोप है कि रास्ते में युवकों ने उनकी जेब से धान बेचकर मिले 48,600 रुपये निकाल लिए. इसके बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित किसान शिकायत लेकर भरथना थाने पहुंचा. आरोप है कि वह रोते हुए अपनी फरियाद सुनाता रहा, लेकिन क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की.

क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह पर हुई कार्रवाई

इसके बाद पीड़ित ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटाई और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी. किसान की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया. मंगलवार को मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह को निलंबित कर दिया गया.

लापरवाही बरतने के आरोप में हुआ एक्शन

पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने बताया कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में क्राइम इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

मंडी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध बाइक सवारों की तस्वीरें कैद हुई हैं. पुलिस ने किसान तुलाराम शाक्य की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास में जुटी है.

ये भी पढ़ें: संदीप बन युवती के साथ 7 साल लिव-इन में रहा सलमान, 3 बच्चे भी हुए, सच्चाई खुलते ही शादी से मुकरा मचा बवाल

धान बेचने से मिले 48,600 रुपये चोरी… पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत; नप गए इंस्पेक्टर


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button