Sport : मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले उठाया बड़ा कदम, टीम से लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे समेत 3 कोचों को किया बाहर #INA

Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले बड़ा फैसला लिया है. मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ से तीन सदस्यों को बाहर कर दिया है, इसमें श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम भी मौजूद हैं. MI ने IPL 2027 से पहले लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन से नाता तोड़ लिया है. अब मुंबई इंडियन आईपीएल 2027 में नए कोचिंग स्टाफ के साथ जाने वाली है. इस बारे में जानकारी खुद मुंबई इंडियंस के द्वारा दी गई है. एमआई ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी है.

मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ से मलिंगा की छुट्टी

मुंबई इंडियंस ने पोस्ट कर लिखा, ‘मुंबई इंडियंस ने आज घोषणा की कि लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन पुरुष टीम के कोचिंग सेटअप में अपनी-अपनी भूमिकाओं से आगे बढ़ेंगे और फ्रेंचाइजी के प्रति उनके कमिटमेंट, योगदान और सेवा के लिए उन सभी को धन्यवाद दिया. उनका कमिटमेंट, उन्होंने जो रिश्ते बनाए हैं और जो यादें बनाने में उन्होंने मदद की है, वे हमेशा हमारी यात्रा का हिस्सा रहेंगी. हम उन सभी को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हैं’.

लसिथ मलिंगा का भी कटा पत्ता 

मुंबई इंडियंस ने आज एक मीडिया रिलीज जार कर बताया कि, लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन के साथ वो आईपीएल 2027 के लिए कंटिन्यू नहीं करने वाले हैं. लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं और फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे आइकॉनिक लोगों में से एक हैं. मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक को लीड करने और चार IPL टाइटल जीतने और 2011 चैंपियंस लीग टी200 जीत में अहम भूमिका निभाने से लेकर, एक मेंटर और कोच के रूप में लौटने तक मुंबई इंडियंस के साथ लसिथ का सफर सच में खास रहा है.

पारस म्हाम्ब्रे भी हुए बाहर

मुंबई इंडियंस ने पारस म्हाम्ब्रे को भी हटा दिया है. पारस म्हाम्ब्रे का मुंबई इंडियंस के साथ एक लंबा और कीमती जुड़ाव रहा है, पहले 2010 से 2017 तक और फिर वो दोबारा 2024 में लौटे. दोनों समय में पारस बहुत ज़्यादा अनुभव, लगन और मुंबई इंडियंस कल्चर की गहरी समझ लेकर आए हैं. टीम के बॉलिंग टैलेंट को डेवलप करने और उसे बेहतर बनाने में उनके योगदान के साथ-साथ इतने सालों में बनाए गए रिश्तों की बहुत तारीफ हुई है.

कार्ल हॉपकिंसन की भी हुई छुट्टी

इसके साथ-साथ कार्ल हॉपकिंसन 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हुए और इंग्लैंड की पुरुष टीम के साथ अपने समय से कीमती इंटरनेशनल अनुभव लेकर आए. टीम के फील्डिंग स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने के लिए उनके प्रोफेशनलिज़्म, एक्सपर्टीज और कमिटमेंट को फ्रैंचाइजी के साथ उनके पूरे समय में महत्व दिया गया है.

अब मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में इन तीनों की जगह कौन लेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 को लेकर साफ कर दिया है कि, इस बार वो एक नई टीम और नए कोचिंग स्टाफ के साथ जाने वाले हैं और आईपीएल 2027 की ट्रॉफी जीतना चाहेंगे. अभी मुंबई इंडियंस को मिनी ऑक्शन से पहले 15 नवंबर तक रिजील किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी देनी है. ऐसे में कई खिलाड़ी बाहर टीम से हो सकते हैं. वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या का भी ट्रेड किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें : शुभमन गिल ने क्यों पहनी ‘टेंपल डिवाइस’? इसके फायदे और कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले उठाया बड़ा कदम, टीम से लसिथ मलिंगा और पारस म्हाम्ब्रे समेत 3 कोचों को किया बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button