Crime- जालौन: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली…अस्पताल में भर्ती, ये सामान हुआ बरामद -#INA

जालौन जिले में बस में बैठी महिला से नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, 9500 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को बस में बैठी महिला से नकदी और जेवरात चोरी की घटना हुई थी। मामले में वांछित आजाद खां निवासी दलेल नगर, थाना अजीतमल, जिला औरैया पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को एसओजी, सर्विलांस और थाना जालौन पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर जालौन-कोंच संपर्क मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।