Sport : IND vs NZ : धमाकेदार जीत के बावजूद न्यूजीलैंड शर्मसार, कीवी टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड #INA

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ धमाकेदार जीत मिली है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए और टीम इंडिया को 172 रनों पर रोक दिया. इस 87 रनों की जीत के बावजूद भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. न्यूजीलैंड ने अपने ही घर पर खुद के घरेलू दर्शकों के सामने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना डाला है. भारत के खिलाफ खेली जा रही इस सीरीज में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है, आइए जानते हैं.
आज के मैच की बात करें तो, न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टॉस हार गए और उन्हें पहले बैटिंग करनी पड़ी. इसके बाद उनकी टीम ने ग्लेन फिलिप्स के 107 और माइकल ब्रेसवेल के 65 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए. टीम इंडिया इस मुकाबले में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 172 रन बना पाई और चौथा टी20 मैच 87 रनों से हार गई. इस जीत के बाद भी न्यूजीलैंड के नाम कौन सा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. आइए जानते हैं.
A night . remember in the City of Sails 👌 #NZvIND | 📸 = @PhotosportNZ pic.twitter.com/fQfGlHGVWu
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के नाम आज हुए चौथे टी20 मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम उनकी खराब फील्डिंग के चलते दर्ज हुआ है. दरअसल, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में कुल 11 कैच छोड़ दिए हैं, जो न्यूजीलैंड के द्वारा एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड है. अभी इस सीरीज का एक मैच बचा हुआ है, अगर इसमें और कैच न्यूजीलैंड छोड़ती है, तो वो एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है.
India get another lifeline as Fisher puts down a sitter! 😬
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/K0AUxvV0wy
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 30, 2026
न्यूजीलैंड मेंस क्रिकेट टीम ने इससे पहले एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 14 कैच भी छोड़े हैं. न्यूजीलैंड ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में कुल 14 कैच छोड़े थे, जो उसके द्वारा एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड हैं.
भारत के खिलाफ चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने छोड़े कितने कैच
इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑकलैड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने खराब फीलिंग की और कई कैच छोड़े. न्यूजीलैंड ने इस मैच में सबसे पहले अभिषेक शर्मा का एक कैच छोड़ा था. इसके बाद उन्होंने नमन धीर का कैच छोड़ा. न्यूजीलैंड के फील्डर्स ने प्रिंस यादव का आसाना सा कैच भी इस मुकाबले में टपकाया था.
Abhishek gets another lifeline! One that just wouldn’t stick. 👀
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND pic.twitter.com/sGrQHm082V
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 30, 2026
अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच 1 नवंबर यानी रविवार को हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.
ये भी पढ़ें : ‘हम बॉल से कमजोर रहे…’ न्यूजीलैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बयान वायरल, जानिए किन प्लेयर्स को ठहराया दोषी
IND vs NZ : धमाकेदार जीत के बावजूद न्यूजीलैंड शर्मसार, कीवी टीम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,