Crime- वाराणसी: सिपाही पर फायरिंग में शामिल दो अन्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, असलहा बरामदगी के दौरान चलाई गोली -#INA

लंका थाने की क्राइम टीम के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंजनी झा और राजू तिवारी के रूप में हुई है। लंका पुलिस ने दोनों को सामनेघाट इलाके में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, टीम दोनों आरोपियों को असलहा बरामदगी के लिए लेकर मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों ने छिपाकर रखे गए असलहों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में . की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button