यूपी – एएमयू छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए फरहान जुबैरी का नामांकन किया रद्द, धरने पर बैठे फरहान – INA

अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद 30 अक्तूबर रात आठ बजे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। उस सूची में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी फरहान जुबैरी का नाम पाकर छात्रों में खलबली मच गई। फरहान जुबैरी पर आपराधिक इतिहास के बाबजूद पर्चा रद्द न होने की बात चुनाव अधिकारियों तक पहुंची। आधी रात बैठकों का दौर चला। 

चुनाव अधिकारियों ने फरहान जुबैरी के नामांकन पत्र और दस्तावेजों की जांच की। रात दो बजे के लगभग अध्यक्ष पद से प्रत्याशी फरहान जुबैरी का नामांकन रद्द कर दिया गया और फिर एक बार अंतिम सूची के बाद फिर अंतिम सूची जारी की गई। अंतत: अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष के लिए सात, सचिव के लिए तीन और कैबिनेट पद के लिए 46 और कोर्ट मैंबर के लिए 70 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। 

विरोध में मुख्य चुनाव कार्यालय पर फरहान जुबेरी धरने पर बैठे

एएमयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फरहान जुबेरी का नामांकन आपराधिक मामलों के चलते निरस्त कर दिया गया था। नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में फरहान जुबेरी मुख्य चुनाव कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव अधिकारियों के फैसले पर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया।

फरहान जुबैरी के नामांकन पर विरोध जताते छात्रयह हैं चुनावी मैदान में


  • अध्यक्ष पद- मो. जुहैर अहमद (एमटेक), आमिना इरशाद (पीएचडी), मो. इंतखाब (पीएचडी), अब्दुल वहीद (पीएचडी), मो. नौमान अशरफ (पीएचडी), सरजील इकबाल (पीएचडी), साहिल खान (पीएचडी), सरजील मोहम्मद खान (पीएचडी) और असमर फरीदी (एमए) 

  • उपाध्यक्ष पद-मोहम्मद सादान (पीएचडी), सैयद अयान अहमद (बीएएलएलबी), अशफाक हुसैन (पीएचडी), अयमान हफीज खान (एमएससी), नशरा नईम (बीएएलएलबी), साकिब अली खान (एमटेक) और इरफा खान (एमए)

  • कैबिनेट पद-अकील अहमद (पीएचडी), तय्यब शेरवानी (बीकाम), अंजुम (एमए), सैफ अली खान (एमएससी), मिन्हाजुलआबेदीन (पीएचडी), हानिया खान (बीएएलएलबी), शाहीन परवीन (पीएचडी), मोहम्मद गाजी (एमएससी), मोहम्मद अमान जावेद (एमबीबीएस), सज्जाद अंसारी (बीएससी), अब्दुल कुद्दुस (बीबीए), सुहेल (एमए), मोहम्मद नौशाद सरवर (एलएलएम), मबरूर अशरफ (एमए), मोहम्मद फैज (बीए), अब्दुल मन्नान (बीएससी), मोहम्मद अहमद (एमबीए), अरीबा दिलशाद (पीएचडी), अरमान अली खान (एमए), मुहम्मद अहमद खान (बीएड), मोहम्मद मुजीब (बीएससी), मोहम्मद हुजैफा (पीएचडी), जुबैर (एमएलआइबी), अबूजर साजिद (बीई), अब्दुल बारी (एमसीए), गर्व उपाध्याय (बीई), मुहम्मद तय्यब (बीए), अल बाअर मेहदी (एमटेक), जुहैर आरिफ (बीटेक), अतुल यादव (पीएचडी), अलहामद अहमद (बीआर्क), मोहम्मद अरकाम (बीएससी), इबादुर रहमान (एमएससी), मो. शादाब आलम (एमएसडब्ल्यू), अब्दुल मुस्तफा (बीएससी), मुहम्मद मुर्शिद (एमए), हामिदुर रहमान (पीएचडी), मुहम्मद मोहसिन (पीएचडी), मो. शम्स निहाल नबी (बीएससी), सुहैब अंसारी (पीएचडी), अब्दुल नूर (बीए), आयुषी चौधरी (एमपीईडी), एसालान खान (बीएएलएलबी), अब्दुल्लाह साकीब (बीए), शाजिया शमीम (एमए) और अनिका रुम्मान राही (एमबीबीएस)


Credit By Amar Ujala

Back to top button