Sport : 'वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में फिट करना है तो…', दिनेश कार्तिक ने सॉल्व कर दी प्रॉब्लम, बताया किसकी जगह मिलना चाहिए मौका #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा. हर किसी के मन में एक बार फिर सवाल है कि क्या भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी को अंतिम ग्यारह में मौका देंगे या फिर नहीं? इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का एक बयान सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. उनका कहना है कि मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में फिट कर सकते हैं. 

दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में कैसे किया फिट?

न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के चौथे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. इतना ही नहीं, फैंस 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए भी बेताब हैं. मगर, वैभव को प्लेइंग-11 में फिट कैसे किया जाए… ये सवाल भी चर्चा में बना हुआ है. इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने सुझाव दिया है कि अभिषेक शर्मा को आराम देकर वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है.

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के शो पर कहा, “मुझे पता है कि दुनिया चाहेगी कि वैभव खेले. अगर वे वैभव को खिलाना चाहते हैं, तो अभिषेक की जगह पर उसे मौका दे सकते हैं, ताकि उसे ब्रेक मिल सके, और ऐसा ही होना चाहिए. जब ​​भी वैभव से जुड़ी कोई बात होती है, तो वह हमेशा संजू होता है. अगर आप वैभव को सच में फिट करना चाहते हैं, तो अभिषेक ब्रेक ले सकता है. यहां मुख्य शब्द ब्रेक है.”

वैभव सूर्यवंशी ने खेले इस सीरीज के 2 मैच

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ग्रोइन इंजरी के चलते दूसरे और तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए थे. तब टीम मैनेजमेंट ने ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया था. वो पहले मैच में 8 बॉल में सिर्फ 4 रन बना पाए. इसके बाद दूसरे टी20 में उन्होंने 45 रनों की आतिशी पारी खेली और चौथे टी20 में उनको ड्रॉप कर दिया गया. अब क्या वैभव सूर्यवंशी को पांचवें टी20 मैच में मौका मिलेगा. ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

क्या वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी?

ईशान किशन के फिट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को फिर से बेंच पर बैठा दिया गया. ऐसे में अब चौथे टी-20 मैच में ईशान किशन फिट हुए और वैभव को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया गया. मगर, फिट होकर लौटे ईशान फ्लॉप हो गए. ऐसे में अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी को अगले मैच में मौका मिलेगा या नहीं? हालांकि, इसका जवाब तो तभी मिलेगा, जब पांचवें टी-20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 सामने आएगी.

ये भी पढ़ें: कौन हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज? टॉप-10 में 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा

'वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में फिट करना है तो…', दिनेश कार्तिक ने सॉल्व कर दी प्रॉब्लम, बताया किसकी जगह मिलना चाहिए मौका





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button