Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ किन 10 भारतीय गेंदबाजों ने ODI में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, सिर्फ एक एक्टिव प्लेयर अभी टीम इंडिया का हिस्सा #INA

India vs New Zealand ODI : भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अक्सर आपको क्रिकेट के मैदान पर कांटे की टक्कर देखने के लिए मिलती है. भारतीय क्रिकेट टीम ने और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम तीनों फॉर्मेट में एक दूसरे से अक्सर दो-दो हाथ करती रहती हैं, लेकिन इन दोनों के बीच सबसे ज्यादा रोमांच 50-50 ओवर फॉर्मेट को देखने में आता है. इस फॉर्मेट में खेल हर पल रंग बदलता है, वनडे फॉर्मेट में कई बार खेल रंग बदलता है. इस मैच में कभी बॉलर बल्लेबाजों पर हावी होते हैं, तो कभी बैटर गेंदबाजों पर हावी हो जाते हैं.
न्यूजीलैंड और भारत के बीच भी वनडे फॉर्मेट में ऐसी ही देखा गया है. इन दोनों टीमों के बीच बॉलर्स और बैटर्स में कमाल का एक्शन देखने के लिए मिलता है. भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक कुल 123 मैच खेले हैं. न्यूजीलैंड के 52 मैचों में और भारत 63 मैचों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच 1 मैच टाई रहा है, जबकि 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है. इस दौरान भारत के तमाम गेंदबाजों के खूब विकेट न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के चटकाएं हैं. तो आज हम आपको वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जवागल श्रीनाथ के नाम दर्ज हैं. वहीं टॉप 10 की लिस्ट में देखा जाए तो सिर्फ एक ऐसा गेंदबाज मौजूद हैं, जो अभी भी टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड का हिस्सा है. ये एक्टिव प्लेयर कोई और नहीं बल्कि कुलदीप यादव हैं. तो आइए भी 10 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.
Kuldeep Yadav becomes the highest ranked Indian bowler in ODIs – 3 🇮🇳
– A star of India in the Champions Trophy final. pic.twitter.com/H39FHOJLQh
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 12, 2025
1 – जवागल श्रीनाथ
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. श्रीनाथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 मैचों की 30 पारियों में कुल 51 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 बार चार विकेट हॉल हासिल किया है.
2 – अनिल कुंबले
अनिल कुंबले जो कि इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व लेग स्पिनर और कोच रह चुके हैं. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. कुंबले ने 31 मैचों की 30 पारियों में 39 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है.
3 – मोहम्मद शमी
इस लिस्ट में मोहम्मद शमी तीसरे स्थान पर हैं. शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं. शमी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 38 विकेट हासिल किए हैं. शमी अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उन्होंने क्रिकेट के अभी तक अलविदा नहीं कहा है.
4 – कपिल देव
भारत के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी इस लिस्ट में शामिल हैं. कपिल वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने हुए हैं. उन्होंने 29 मैचों में कुल 33 विकेट हासिल किए हैं. कपिल बॉलिंग के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए भी जानते जाते थे.
5 – जहीर खान
इंडियन क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. जहीर ने 22 मैचों की 20 पारियों में 30 विकेट हासिल किेए हैं. अब जहीर खान कोच की भूमिका में युवा गेंदबाजों के तैयार कर रहे हैं.
6 – आशीष नेहरा
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में छठवें नंबर पर हैं. नेहरा 21 मैचों की 21 पारियों में 28 विकेट लिए हैं. नेहरा अब कोचिंग का जिम्मा संभालते हैं.
7 – कुलदीप यादव
इस लिस्ट में कुलदीप यादव जो टीम इंडिया के स्क्वाड में इस समय एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं. वो इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. भारत का बाएं हाथ का ये मिस्ट्री स्पिनर वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर हैं. कुलदीप ने 16 मचों की 16 पारियों में 27 विकेट ले चुके हैं.
8 – युजवेंद्र चहल
भारत के लेग ब्रेक स्पिनर युजवेंद्र चहल वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं. चहल ने 15 मैचों की 13 पारियों में 22 विकेट हासिल किए हैं. चहल ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है, हालांकि वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.
9 – वेंकटेश प्रसाद
भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में 9वें नंबर पर हैं. प्रसाद ने 23 मैचों की 23 पारियों में 22 विकेट हासिल किए हैं. वेंकटेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने समय में बेहतरीन बॉलिंग का मनूना पेश किया है.
10 – मनोज प्रभाकर
इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बॉलर मनोज प्रभाकर भी हैं. वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं. उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में 20 विकेट हासिल किए हैं. वो अपने दौर के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे.
भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
रैंक | खिलाड़ी का नाम | मैच | पारी | विकेट |
|---|---|---|---|---|
1 | जवागल श्रीनाथ | 30 | 30 | 51 |
2 | अनिल कुंबले | 31 | 30 | 39 |
3 | मोहम्मद शमी | 16 | 16 | 38 |
4 | कपिल देव | 29 | 29 | 33 |
5 | जहीर खान | 22 | 20 | 30 |
6 | आशीष नेहरा | 21 | 21 | 28 |
7 | कुलदीप यादव | 16 | 16 | 27 |
8 | युजवेंद्र चहल | 15 | 13 | 22 |
9 | वेंकटेश प्रसाद | 23 | 23 | 22 |
10 | मनोज प्रभाकर | 12 | 12 | 20 |
ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच, जानिए किन दिन मैदान पर रोहित और विराट का दिखेगा जलवा
न्यूजीलैंड के खिलाफ किन 10 भारतीय गेंदबाजों ने ODI में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, सिर्फ एक एक्टिव प्लेयर अभी टीम इंडिया का हिस्सा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,