यूपी – कानपुर: कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली – INA

कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया बरामद गया। गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से फायर किए। जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी। एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किया गया।