राहुल गांधी के घर पर कांग्रेस नेताओं का दिवाली मिलन:प्रदर्शन, SIR और दिल्ली प्रदूषण पर सरकार को घेरा; पिछले महीने हाईटी पर बुलाया था- INA NEWS

दिवाली से पहले शुक्रवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस नेताओं का दिवाली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें कांग्रेस नेताओं ने BJP पर शासन, नागरिकता और दिल्ली के प्रदूषण को लेकर निशाना साधा। कार्यक्रम का मकसद त्योहार के माहौल में मिलना-जुलना था। लेकिन यह BJP के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक हमले में बदल गया। कांग्रेस नेताओं ने BJP के देशभर में प्रदर्शनों, SIR और दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सवाल उठाए। राहुल गांधी के सुनहरी बाग वाले आवास पर हुए इस दिवाली मिलन की अभी तक कोई तस्वीर कांग्रेस या किसी भी नेता ने जारी नहीं की है। यह पहला मौका है, जब राहुल गांधी ने दिवाली पार्टी रखी है। इसके पहले वे 13 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक नेताओं को चाय पर बुला चुके हैं। आज का इवेंट केवल कांग्रेस नेताओं के लिए था। इसमें अध्यक्ष खड़गे समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, CWC सदस्य और प्रदेश प्रभारी समेत बड़ी संख्या में सीनियर नेता पहुंचे। पार्टी में शामिल नेताओं के बयान…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |