Sport : न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Virat Kohli Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के हेनरी ओवल स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के दिए 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शून्य पर ही आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली, जिन्होंने चौके के साथ खाता खोला और इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा है.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने चौके के साथ अपना खाता खोला. इसके साथ ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीचे छोड़ा है. इस मैच के शुरू होने से पहले विराट और सचिन दोनों के ही नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1971 रन दर्ज थे. फिर, वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे वनडे में खाता खोले ही विराट, रिकी पोंटिंग से आगे निकल गए और कीवी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट ने 2010 से अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 38 पारियों में उन्होंने 56.51 के औसत और 97.87 की स्ट्राइक रेट से 1978 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान 7 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.

विराट कोहली नहीं खेल पाए बड़ी पारी

विराट कोहली ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के साथ खेले गए मैच में अपना खाता चौके के साथ खोला था. ऐसा लग रहा था कि उन्होंने पिछले मैच को जहां छोड़ा है, वहीं से शुरू कर रहे हैं. जैकब डफी की गेंद ऑफ स्टंप के ठीक बाहर पिच हुई, जिसकी लंबाई ने कोहली को अपना सिग्नेचर ड्राइव खेलने के लिए ललचाया, लेकिन पिच पर गेंद थोड़ी रुक कर आई और कोहली ने शॉट बहुत जल्दी खेल दिया. गेंद हवा में उछली और सीधे कवर-पॉइंट पर खड़े विल यंग के हाथों में चली गई.

रोहित इशारा कर रहे थे कि पिछली गेंद उम्मीद के मुताबिक नहीं आई थी, और इस बार विराट ने शॉट खेलने में जल्दबाजी कर दी. न्यूजीलैंड की रणनीति कोहली के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद रखने की थी, क्योंकि वे जानते थे कि जब गेंद हरकत कर रही हो तो कोहली वहां कमजोर पड़ जाते हैं और वे अपनी इस योजना में कामयाब रहे. इस तरह कोहली 7 गेंद पर 7 रन की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

खिलाड़ी

देश

करियर

मैच

पारियां

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

डक

चौके

छक्के

विराट कोहली

भारत

2010-2026

38*

38

3

1978

154*

56.51

2021

97.87

7

11

1

182

29

रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया

1995-2011

51

50

7

1971

141*

45.83

2412

81.71

6

12

2

194

21

सचिन तेंदुलकर

भारत

1990-2009

42

41

3

1750

186*

46.05

1835

95.36

5

8

4

206

26

कुमार संगकारा

श्रीलंका

2001-2015

47

45

6

1568

113*

40.20

1990

78.79

2

12

3

170

15

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका

1991-2009

47

45

0

1519

140

33.75

1666

91.17

5

8

5

154

41

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड में यशस्वी जायसवाल का धमाका, बैक टू बैक लगाई दूसरी सेंचुरी, फिर इतने रन बनाकर हुए आउट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button