Sport : रोहित शर्मा ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में बने वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज #INA

Rohit Sharma: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से एक बड़ी पारी तो देखने को नहीं मिली, लेकिन हिटमैन ने अपने दो छक्कों से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने इस मैच में 23 रनों की पारी खेली.
रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दो शानदार छक्के लगाते ही रोहित शर्मा ने नया इतिहास रच दिया है. इन दो छक्कों की मदद से उन्होंने वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 51 छक्के पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के 50 छक्कों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.
इस मैच से पहले तक रोहित शर्मा के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 छक्के दर्ज थे. लेकिन अब उनके नाम कुल 51 छक्के हो गए हैं, जिसके साथ ही वे इस खास लिस्ट में टॉप पर काबिज हो गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम था, जिन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 50 छक्के लगाए थे. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल हैं, जिनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 वनडे छक्के दर्ज हैं.
ROHIT SHARMA COMPLETED 50 SIXES vs NEW ZEALAND IN ODIs 🔥🇮🇳
– The Greatest six hitter ever. pic.twitter.com/I7ad6Mdmze
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 7, 2026
रोहित ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड
इस बड़े रिकॉर्ड के अलावा रोहित ने शाहिद अफरीदी के एक और खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है. वे अब वनडे इतिहास के महज दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग देशों के खिलाफ 50 या उससे अधिक छक्के लगाने का कारनामा किया हैं. इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 93, श्रीलंका के खिलाफ 58 और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 छक्के जड़े हैं. क्रिकेट इतिहास में इन दोनों दिग्गजों के अलावा अब तक कोई भी अन्य बल्लेबाज तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ यह कमाल नहीं कर सका है.
🚨 HITMAN REACHES ANOTHER MILESTONE! 💥
Rohit Sharma completes **50 ODI sixes against New Zealand!** ❤️🔥
PURE SIX-HITTING CLASS! 👑#INDvsNZ #RohitSharma pic.twitter.com/fiVpxmffPy
— CricketIndian_🇮🇳 (@CricketIndian_) November 7, 2026
ODI में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
93 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
85 – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड
63 – शाहिद अफरीदी बनाम श्रीलंका
58 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
53 – सनथ जयसूर्या बनाम पाकिस्तान
51 – शाहिद अफरीदी बनाम भारत
51 – रोहित शर्मा बनाम न्यूजीलैंड
50 – शाहिद अफरीदी बनाम न्यूजीलैंड
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन बनाते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, तोड़ा शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, छक्कों के मामले में बने वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,