UP News: ‘अयोध्या जरूर आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं’, दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी का अखिलेश पर हमला – INA

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज की अयोध्या श्रेता युग का स्मरण करवा रही है, आज अयोध्या जीवंत होते दिख रही है. उन्होंने कहा कि श्री राम भारत के आत्मसम्मान हैं. आज अयोध्या धाम ने फिर से अपने उस गौरव को प्राप्त कर लिया है, जिसके लिए कारसेवकों ने बलिदान दिया, जिसके लिए संतों ने बलिदान दिया. अयोध्या में कभी राम भक्तों पर गोलियां चलती थीं, लाठियां चलती थीं, अत्याचार हुआ था.

सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, ‘वो लोग जब कथाओं में जाते हैं तो उन्हें कथा की मर्यादा भी नहीं पता होती वो उसे मुशायरा समझ लेते हैं. पहले अयोध्या में अंकुश लगता था- कोई आएगा नहीं, कोई जय श्री राम बोलेगा नहीं. आज वो लोग जो वकीलों की फौज खड़ी करते थे राम के खिलाफ, वो राम के अस्तित्व को स्वीकार रहे हैं. ये भी हमारी बड़ी उपलब्धि है. हमारे यहां कथाओं की अपनी मर्यादा है, उसकी पवित्र परंपरा है, लेकिन वो लोग अपनी उस उच्छृंखल वृत्ति के कारण राम की मर्यादा और कथा की पवित्रता को ध्यान में न रख कर उसको भी मुशायरे के दायरे में ला कर के अपवित्र करने का प्रयास करते हैं’.

सीएम योगी का अखिलेश पर जोरदार हमला

उन्होंने अखिलेश पर हमला बोलते हुए आगे कहा, ‘जिन लोगों ने अपेक्षित किया था, अपमानित किया था, राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं, संतों को अपमानित कर के उनपर लाठी चार्ज किए थे, वो लोग अयोध्या आएं जरूर, लेकिन माफी मांग कर के आएं. राम भक्तों से एक बार माफी तो मांग लें, संतों से एक बार माफी तो मांग लें, अपने कृत्यों के लिए पश्चाताप कर लें’.

सीएम योगी ने कहा, ‘प्रभु तो हमारे बहुत सदाचय हैं, सबके पालनहार हैं, सबके प्रति कृपालु हैं, वो सबको माफ करेंगे, लेकिन अहंकारी सत्ता को समाप्त करने में प्रभु कोई क्षण भी नहीं लगाते हैं. किसी को अहंकार हो जाए तो उसके अहंकार को, उसके दंभ को नरक तक पहुंचाने में भी कोई देर नहीं करते हैं’.

12 दिसंबर को राम मंदिर जाएंगे अखिलेश यादव

सीएम योगी आदित्यनाथ का ये बयान तब आया है, जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर जाने का ऐलान किया गया है. अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या जाएंगे और हनुमानगढ़ी में माथा टेकने के साथ राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन करेंगे.

CM योगी ने बताई अयोध्या के विकास की उपलब्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के विकास की उपलब्धियां बताते हुए यह भी कहा कि पहले अयोध्या में कभी हवाई अड्डा नहीं बन सकता था, लेकिन आज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है.

‘अयोध्या जरूर आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं’, दीपोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी का अखिलेश पर हमला


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button