Crime- कानपुर: ‘कल सब मिलकर मनाएंगे दिवाली…’, कहकर ड्यूटी निकला था अंशु, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, परिजन बेहाल -#INA

कानपुर के सरसौल कस्बे में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, निहालखेड़ा गांव निवासी अंशु कुशवाहा पुत्र रामगोपाल शनिवार सुबह करीब पांच बजे रोज की तरह बाइक से विजय नगर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह सरसौल ओवरब्रिज के पास आनंद भोग स्वीट्स हाउस के सामने पहुंचे।

Credit By Amar Ujala

Back to top button