Sport : टीम इंडिया को जीत के लिए मिला न्यूजीलैंड से 334 का लक्ष्य, विल यंग ने जड़ा शतक, गुरनूर, अर्शदीप और अक्षर ने लिए 2-2 विकेट #INA

IND vs NZ 4th ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल में चौथा वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सेंटरन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. न्यूजीलैंड के लिए इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज विल यंग ने शानदार शतकीय पारी खेली. अब इंडियन क्रिकेट टीम को इस मुकाबले जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने के लिए 334 रनों की जरूरत है. 

इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में 3 बड़े बदलाव किए थे. टीम में ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़ और कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिला है. वहीं शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज टीम से बाहर हुए हैं. गेंद के साथ इस मैच में कुलदीप यादव काफी फीके नजर आए. वहीं भारत के लिए गुरनूर बराड़, आकिब नबी और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए. 

टिम सीफर्ट ने अर्धशतक ठोक मचाई तबाही

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए टिम सीफर्ट और विल यंग आए. दोनों ने मिलकर 12 ओवर में 85 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए कर डाली. न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट ने 48 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.83 का रहा है. उनके आउट होने के बाद निक केली 4 और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

विल यंग ने न्यूजीलैंड के लिए लगाया शतक 

इसके बाद विल यंग ने पारी को संभाला और शतक जड़ दिया. यंग ने 88 बॉल में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रन पूरे कर शतक ठोक दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 108 बॉल में 14 चौके और 4 छक्कों के साथ 125 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 115.74 का रहा है. यंग के और सीफर्ट के अलावा फिन एलन ने भी अच्छी पारी खेली.

फिन एलन ने दिया महत्वपूर्ण योगदान  

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से फिन एलन ने सिर्फ 30 बॉल का सामना किया. इस दौरान उन्होंने 41 रनों की आतिशी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. उनके अलावा न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 20 बॉल में 15, मिचेल सेंटनर ने 29 बॉल में 24, क्रिस्टियन क्लार्क ने 22 बॉल में 22 रनों की पारी खेली. वहीं टीम के लिए काइल जैमीसन ने 19 रनों का योगदान दिया, वहीं मेट हेनरी ने 2 रन बनाए. 

इन भारतीय गेंदबाजों को मिले विकेट

इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 73 रन लुटाए और उनको एक भी विकेट नहीं मिला. वहीं नमन धीर ने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया. अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं गुरनूर बराड़ को 10 ओवर में 69 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल हुए. टीम के लिए आकिब नबी ने 8 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट हासिल किया. अर्शदीपर सिंह ने 10 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट लिया. 

ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा और ईशान किशन की गलती पड़ी टीम इंडिया को भारी, जिसे दिए 2 जीवनदान, उसी ने खेली सबसे बड़ी पारी

टीम इंडिया को जीत के लिए मिला न्यूजीलैंड से 334 का लक्ष्य, विल यंग ने जड़ा शतक, गुरनूर, अर्शदीप और अक्षर ने लिए 2-2 विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button