Crime- कानपुर: जुए में हारे ढाई लाख रुपये, युवक ने फंदा लगाकर दी जान, राशन गोदाम में लटका था शव, जांच में जुटी पुलिस -#INA

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में दीपावली में जुए में 2.5 लाख रुपये हारने पर कर्मचारी ने राशन गोदाम के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने दोस्तों पर शराब पिलाने के बाद जुए में रुपये हरवाने का आरोप लगाया। चकेरी पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।



मवैया गांव निवासी दीपक कुमार (46) पटेल नगर स्थित राशन गोदाम में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी, तीन बेटे राजू, नितिन व ओम है। साले शनि गुप्ता ने बताया कि दीपावली पर उनके दोस्तों ने शराब पिलाई, फिर जुआ खिलवाया। इसमें दोस्तों ने उनसे 2.5 लाख रुपये जीत लिए।

Credit By Amar Ujala

Back to top button