Sport : विराट कोहली ने जो कारनामा 2017 में कर दिखाया, उसे करने में Joe Root को लग गए 9 साल, जानें बना कौन सा रिकॉर्ड #INA

Australia vs England : इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लेकिन रूट ने जो अब किया है, वो भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 2017 में ही कर चुके थे. विराट के इस कारनामे को अपने नाम करने के बाद अब साल 2026 में जो रूट ने इसे अपने नाम किया है. ये रिकॉर्ड कौन सा है, जिसे जो रूट ने अब अपने नाम किया है, आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पर्थ में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जो रूट ने मैदान पर उतरने के साथ ही एक बड़ा कारनामा कर दिया है.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके बाद इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट जब इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे तो उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.
जो रूट ने रचा इतिहास
इंग्लैंड के दाएं हाथ के 35 वर्षीय बल्लेबाज जो रूट ने पहले वनडे मैच में खास उपलब्धि हासिल की है क्योंकि ये उनका 200वां वनडे मैच था. इस मैच को खेलने के साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. अब जो रूट 200 वनडे मैच खेलने वाले तीसरे इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं विराट कोहली ने 22 अक्टूबर 2017 में भारत के लिए अपना 200वां वनेड मैच खेला था. अब लगभग 9 साल बाद जो रूट ने 13 नवंबर 2026 में अपना 200वां वनडे मैच खेला है.
200 ODI appearances for Joe Root today 👏🏴 pic.twitter.com/nDSsHxq5cA
— England Cricket (@englandcricket) November 13, 2026
बटलर और मार्गन के क्लब में शामिल हुए रूट
जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का 200वां मैच खेल रहे हैं. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले इंग्लैंड के महज तीसरे खिलाड़ी हैं. रूट से पहले इंग्लैंड के लिए यह उपलब्धि सिर्फ जो बटलर और इयोन मोर्गन ही हासिल कर चुके हैं. बटलर ने अब तक 204 वनडे मुकाबले खेले हैं. वहीं, पूर्व कप्तान मोर्गन ने इंग्लैंड की ओर से 225 वनडे मैच खेले हैं.
A huge milestone for Joe Root! 👏🔥
200 ODI appearances for England — joining an elite group alongside Eoin Morgan and Jos Buttler. What a remarkable career! 🏏🇬🇧 pic.twitter.com/dSM0AW1E7E
— Dilip sharma (@Dilipsh49755632) November 13, 2026
इंग्लैंड की ओर से 50 ओवर के फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रूट के नाम है, जिन्होंने 50.47 की औसत से 8,026 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 49 अर्धशतक लगाए हैं. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में जो रूट ने 36 बॉल का सामना किया और मात्र 1 चौके की मदद से कुल 17 रनों की पारी खेली.
कैसा रहा अब तक मैच का हाल
इस मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 33.4 ओवर में 131 रनों पर ढेर हो गई है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों में हाईएस्ट स्कोर 29 रन है, जो गस एटकिंसन ने बनाया है. टीम के लिए बेन डकेट सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, टॉम बैंटन 27 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान हैरी ब्रूक भी सिर्फ एक रन ही बना सके. वहीं विल जैसे ने 47 बॉल में 25 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में महली बियर्डमैन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए. वहीं स्पेंसर जॉनसन के खाते में कुल 3 विकेट आइए. अब ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल करने के लिए 132 रन बनाने होंगे.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया को जीत के लिए मिला न्यूजीलैंड से 334 का लक्ष्य, विल यंग ने जड़ा शतक, गुरनूर-अक्षर और नबी ने लिए 2-2 विकेट
विराट कोहली ने जो कारनामा 2017 में कर दिखाया, उसे करने में Joe Root को लग गए 9 साल, जानें बना कौन सा रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,