Sport : मात्र 89 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने दी 244 रनों से करारी मात, मैट हेनरी ने रोहित-विराट समेत चटकाए 6 विकेट #INA

IND vs NZ 4th ODI : न्यूजीलैंड ने भारत को चौथे वनडे मैच में 190 रनों से करारी मात दी है. इस मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडिय में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 333 रन बनाए थे. इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने 26.4 ओवर में मात्र 89 रनों पर ऑलआउट कर दिया और 244 रनों के विशाल अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह मैट हेनरी की गेंदबाजी रही, उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. उन्होंने मुकाबले में छ विकेट चटकाए.
New Zealand dominate proceedings in Mount Maunganui . stage a comeback in the ODI series against India 💪
📝: https://t.co/tfd7SvNYxI pic.twitter.com/ZVKEWLSuvo
— ICC (@ICC) November 13, 2026
मात्र 89 रनों पर सिमटी भारत की पारी
इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी ज्यादा कमजोर नजर आई. न्यूजीलैंड ने पहले ही ओवर में भारत का स्कोर 0/3 कर दिया. रोहित शर्मा पहली बॉल पर 0, विराट कोहली चौथी बॉल पर 0 और श्रेयस अय्यर पहली बॉल पर 0 के स्कोर पर आउट हो गए. रोहित कैच, कोहली बोल्ड और अय्यर एलबीड्ल्यू आउट हुए. इन तीनों को पहले ही ओवर में मैट हेनरी ने आउट किया. इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ भी 5 रन के निजी स्कोर पर काइल जैमीसन का शिकार बने गए.
TRIPLE-WICKET MAIDEN! 😳
Matt Henry couldn’t have scripted a more explosive start!
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 4th ODI LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND pic.twitter.com/9gipGvgUIw
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 13, 2026
ईशान किशन ने खेली 27 रनों की पारी
इसके बाद ईशान किशन भारत की पारी को आगे बढ़ाया और अक्षर पटेल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 बॉल में 44 रनों की साझेदारी की लेकिन वो काफी साबित नहीं हुई. अक्षर पटेल 36 बॉल में 3 चौकों के साथ 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं ईशान किशन भारत के टॉस स्कोरर रहे और 53 बॉल में 4 चौकों के साथ 27 रनों की पारी खेली. ईशान को भी मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया.
A shot that had just the right amount of everything! 😌
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 4th ODI LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND pic.twitter.com/bYloKIgLB7
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 13, 2026
मैट हेनरी ने चटकाए 6 विकेट
भारत के लिए नमन धीर ने भी 24 बॉल में 21 रनों की पारी खेली. इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया. न्यूजीलैंड की लिए मैट हेनरी ने बॉल से कमाल का प्रदर्शन किया. हेनरी ने 9.4 ओवर में 2 मेडन ओवर डाले और कुल 27 रन खर्च किए. उनको इस मुकाबले में 6 विकेट मिले. उन्होंने गुरनूर बराड़ को बोल्ड कर भारत का आखिरी विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 244 रनों की विशाल जीत दिला दी.
The most nonchalant catch you’ll see in the stands! 😅
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 4th ODI LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND pic.twitter.com/fBag6WI8s0
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 13, 2026
विल यंग और टिम सीफर्ट का धमाल
इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने तूफानी शतकीय पारी खेली. वहीं टिम सीफर्ट के बल्ले से भी अर्धशतक निकला.टिम सीफर्ट ने 48 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 58 रनों की तूफानी पारी खेली. विल यंग ने न्यूजीलैंड के लिए 108 बॉल में 14 चौके और 4 छक्कों के साथ 125 रनों की पारी खेली. टीम के लिए फिन एलन ने सिर्फ 30 बॉल में 41 रनों की आतिशी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे. भारत के लिए गुरनूर बराड़, अक्षर पटेल और आकिब नबी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि नमन धीर और अर्शदीप सिंह को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें : W,W,W… 0 पर गिरे भारत के 3 विकेट, तो बने 6 रिकॉर्ड, विराट-रोहित के नाम हुए कभी न भूल पाने वाले अनचाहे रिकॉर्ड
मात्र 89 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने दी 244 रनों से करारी मात, मैट हेनरी ने रोहित-विराट समेत चटकाए 6 विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,