Sport : 'पिच और कंडीशन से क्या होता है…' मिचेल सेंटनर ने जीत के बाद दिया बड़ा बयान, इन 2 प्लेयर्स को दिया जीत का क्रेडिट #INA

Mitchell Santner Statement : भारतीय क्रिकेट टीम पर 244 रनों की विशाल जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारत पर मिली न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी वनडे जीत का श्रेय अपने टीम के 2 खिलाड़ियों को दिया है, जिनकी उन्होंने जमकर तारीफ भी की है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 333 रन बनाए थे. इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड ने 26.4 ओवर में मात्र 89 रनों पर ऑलआउट कर दिया और 244 रनों के से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मकुाबले के बाद मिचेल सेंटनर ने मैच प्रजेंटेशन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
New Zealand dominate proceedings in Mount Maunganui . stage a comeback in the ODI series against India 💪
📝: https://t.co/tfd7SvNYxI pic.twitter.com/ZVKEWLSuvo
— ICC (@ICC) November 13, 2026
मिचेल सेंटनर जीत पर का बड़ा बयान
मिचेल सेंटरन ने कहा कि, ‘मैं काफी खुश हूं. दोबारा बॉलिंग नहीं करनी पड़ी, इसलिए काफी खुश हूं. लगा कि लड़कों ने पावरप्ले में काफी पहले ही उन पर प्रेशर डाल दिया, जो अच्छा था और फिर जाहिर है विल यंग ने अपना काम किया, सीफर्ट ने छोटा कैमियो खेला और फिर इससे हम काफी अच्छे स्कोर तक पहुंचे. हमने शायद कुछ रन बाहर छोड़ दिए थे हमें लगा लेकिन फिर हां, मुझे लगता है कि नई बॉल के साथ मैट हेनरी काफी अच्छे हैं.
सेंटनर ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हम उस तरह के 360 मार्क के बारे में सोच रहे थे. पूरी इनिंग्स में इंटेंट बहुत अच्छा था. मुझे लगता है कि अगर हम हर पार्टनरशिप को बनाए रखते, शायद और 20 बॉल, तो मुझे लगता है कि आप 50 ओवर तक पहुंच सकते हैं और फिर आप सच में डेथ फेज सेट कर सकते हैं और वहां से आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने विकेट चटकाने में बहुत अच्छा काम किया और वनडे क्रिकेट में आपको यही करना होता है’.
Matt Henry’s fiery five-wicket haul broke the back of India’s batting line-up during the fourth ODI in Mount Maunganui 🔥
📝: https://t.co/tfd7SvNYxI pic.twitter.com/mOESUwFfdw
— ICC (@ICC) November 13, 2026
मैट हेनरी को लेकर सेंटरन बोली बड़ी बात
सेंटनर ने आगे कहा कि, ‘वह (मैच हेनरी) आज खेलना चाहता था. मुझे लगता है कि नई बॉल से ऐसे विकेट पर जो थोड़ा सपोर्ट करता है, वह दुनिया का बेस्ट है. तो हां, उस पहले ओवर में तीन बड़े विकेट लेना. हमें फ्रंट फुट पर ला दिया. हमने इसे, मुझे लगता है, ब्रार के खिलाफ भी देखा है जब यह विकेट में थोड़ा होता है. थोड़ा बाउंस होता है और प्लेयर्स को पीछे धकेलता है. यह मुश्किल रहा है और मुझे लगता है कि फिशर का हमारे लिए यही रोल है’.
उन्होंने आगे कहा कि, ‘हेनरी अपनी रिदम बना लेता है, तो वह सच में अच्छा होता है और वह आगे बढ़ता रहेगा. वह अपने पहले कुछ गेम में काफी नर्वस था लेकिन हां मुझे लगता है कि जितने ज़्यादा विकेट, जितने ज़्यादा गेम वह खेलेगा, वह उड़ता रहेगा. फास्ट बॉलर्स को थोड़ा चिल करने की जरूरत है. मुझे शायद आकर बॉल पीनी पड़ेगी लेकिन हां, मुझे लगता है कि बस आराम करना है और देखना है कि, मुझे लगता है कि रविवार पिच के हिसाब से कंडीशन के हिसाब से हमारे लिए क्या ऑफर करता है और फिर से खेलना है’.
न्यूजीलैंड के इन खिलाडियोंने बिखेरा जलवा
इस मकुबले में विल यंग ने 125 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं टिम सीफर्ट ने 58 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए 6 विकेट हासिल किए. उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को पहले ही ओवर में 0 पर आउट कर दिया था.
ये भी पढ़ें : मात्र 89 रनों पर ढेर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने दी 244 रनों से करारी मात, मैट हेनरी ने रोहित-विराट समेत चटकाए 6 विकेट
'पिच और कंडीशन से क्या होता है…' मिचेल सेंटनर ने जीत के बाद दिया बड़ा बयान, इन 2 प्लेयर्स को दिया जीत का क्रेडिट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,