Sport : 'हमें लगा 335 आसानी से चेज कर लेंगे लेकिन…', हारने के बाद वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का बयान, जानें किसे ठहराया इसका जिम्मेदार #INA

Shreyas Iyer Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच बे ओवल स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में टॉस तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता, लेकिन मैच न्यूजीलैंड की टीम ने 244 रनों से जीत लिया. मुकाबले में पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने 334 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया 89 के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई. इसके चलते भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि इस करारी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा…
मैट हैनरी की जमकर की तारीफ
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने भारत के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर भारत के 6 विकेट झटक लिए. नतीजा ये रहा कि टीम इंडिया को इस मैच में 244 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी मैट हैनरी की तारीफ की, जिन्होंने पूरी तरह से मैच को कीवी टीम की ओर झुका दिया था.
हार और प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि इस हार को पचाना थोड़ा मुश्किल है. पहली और दूसरी पारी की पिच में बहुत बड़ा अंतर था, लेकिन हेनरी की तारीफ करनी होगी, उन्होंने पहली ही गेंद से बिल्कुल सही जगह पर गेंदबाजी की. यह वाकई शानदार था.”
New Zealand win the 4th ODI by 244 runs.
We go again for the 5th and final ODI on Sunday with #TeamIndia leading the series 2-1.
Scorecard ▶️ https://t.co/5IIzn3UMi2 #NZvIND pic.twitter.com/a9HZSGxfQK
— BCCI (@BCCI) November 13, 2026
कैच ड्रॉप होने पर भी बोले श्रेयस अय्यर
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने शतक लगाया और अपनी टीम को 333 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. गौर करने वाली बात है कि यंग को दूसरे ही ओवर में 2 बार जीवनदान मिला था.
शॉर्ट-बॉल स्ट्रैटजी और इस पिच पर गेंदबाजी की सही लेंथ के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा, “मुझे लगता है कि हमने पहली पारी में लगभग सब कुछ आजमाया, खासकर जिस तरह से वे गेंद के उछाल पर शॉट खेल रहे थे और हमें लगा कि बल्लेबाजी के लिए पिच काफी अच्छी थी, क्योंकि उन्होंने 330 रन बना लिए थे. जाहिर है, कुछ कैच भी छूटे, लेकिन खेल में ऐसा होता रहता है.”
चेजिंग को लेकर भी कप्तान ने दिया बयान
न्यूजीलैंड के दिए 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम 89 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेजिंग को लेकर कहा, “लेकिन हां, जब हम ड्रेसिंग रूम में गए, तो हमें लगा कि हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे. हालांकि, जिस तरह से गेंद अंदर-बाहर सीम हो रही थी, उसे देखते हुए यह तय करना मुश्किल था कि कैसे खेलना है. अगर आप विकेट गिरने के तरीके को देखें, तो किसी ने भी लापरवाही से अपना विकेट नहीं गंवाया. वे सभी बेहतरीन गेंदें थीं.”
अगले मैच में भारत करेगा वापसी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी, ताकि वह सीरीज पर कब्जा कर सके. अब अगले मैच की तैयारी और सीरीज में बने रहने के बारे में कप्तान अय्यर ने कहा, “जाहिर है, इस मैच को भूल जाना और यह समझना जरूरी है कि गेंदबाजी और बल्लेबाजी में क्या गलतियां हुईं. लेकिन साथ ही, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि हमने पहले दो मैच जीते हैं. इसलिए, वहां से प्रेरणा लेते हुए हमें अगले मैच में एक नए और सकारात्मक नजरिए के साथ उतरना होगा.”
ये भी पढ़ें: W,W,W… 0 पर गिरे भारत के 3 विकेट, तो बने 6 रिकॉर्ड, विराट-रोहित के नाम हुए कभी न भूल पाने वाले अनचाहे रिकॉर्ड
'हमें लगा 335 आसानी से चेज कर लेंगे लेकिन…', हारने के बाद वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का बयान, जानें किसे ठहराया इसका जिम्मेदार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,