Sport : 'हवा बहुत तेज थी, बॉल का सामना करना…' भारत को हराने के बाद मैट हेनरी का बयान वायरल, जानें ट्रिपल विकेट मेडन पर क्या बोले #INA

Matt Henry Statement : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ चौथे वनडे में 6 विकेट लेकर तहलका मचा दिया है. इस मुकाबले में उन्होंने बॉल के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को पहले ही ओवर में बगैर खाता खोले पवेलियन की राह दिखा दी. उन्होंने ट्रिपल विकेट मेडल ओवर के साथ भारत की पारी की शुरुआत कराई. इसके बाद टीम इंडिया कभी उबर नहीं पाई और 334 रोनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 रनों पर ढेर हो गई और 244 रनों के बड़े अंतर से मैच हार गई. 

इस मैच में बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया. उन्होंने रोहित शर्मा (0), विराट कोहली (0) श्रेयस अय्यर (0), ईशान किशन (27), कुलदीप यादव (1) और गूरनूर बराड़ (2) को आउट किया. उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल करते हुए बड़ा बयान भी दिया है. उन्होंने भारतीय टीम और उनके बल्लेबाजों को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.

प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर क्या बोले हेनरी

मैट हेनरी ने कहा कि, ‘वापस आकर बहुत अच्छा लगा. यह एक अजीब सा साल रहा है. वन-डे क्रिकेट के साथ यहां वापस आकर अच्छा लगा. यह आइडियल नहीं था, डेवोन कॉनवे से टकराना सही नहीं था. मुझे लगता है कि मैं भी इस मामले में थोड़ी जिम्मेदारी लेता हूं. तो आइडियल नहीं लेकिन इसने चीजों को थोड़ा पीछे धकेल दिया. लेकिन शुक्र है कि अब हम ठीक कर रहे हैं. एक बार जब आपके सिर में इस तरह की चोट लगती है, तो आपको बस बहुत सावधान रहना होता है और इसने चीजों को थोड़ा पीछे धकेल दिया लेकिन यह हमारे लिए एक बड़ी गर्मी में आगे बढ़ने के लिए वाकई बहुत जरूरी है’.

ट्रिपल विकेट मेडन पर हेनरी का बड़ा बयान

मैट हेनरी ने अपने पहले ओवर में ट्रिपल विकेट मेडन डालने पर कहा कि, ‘यह काफी मजेदार था. हवा बहुत तेज थी और यह चीजों को काफी सिंपल बनाए हुए थी और यह मजेदार है जब आप असल में एक सिंपल गेम प्लान बनाने की कोशिश कर रहे हों. थोड़ी किस्मत भी साथ दे. एक शॉट वहां भी थोड़ा नीचे से लगा, तो शायद हवा ने मुझे थोड़ा साइड में धकेल दिया. खासकर जिस तरह से हवा चल रही थी, मुझे स्विंग की ज्यादा चिंता नहीं थी. तो पहली बॉल से ही बस ताकत दिखाने और स्टंप्स को खेल में लाने की कोशिश थी’.

उन्होंने आगे कहा कि, ‘हम जानते थे कि नई बॉल के साथ एक छोटा सा मौका था जिससे आप बैट्समैन पर प्रेशर डाल सकते थे. तो बस जितना हो सके उतना सिंपल रहने की कोशिश कर रहे थे, जाहिर है और जब पहले ओवर में बॉल इतनी तेजी से घूमती है, जब लोग पहली बॉल का सामना कर रहे होते हैं, तो यह काफी मुश्किल होता है’.

टेस्ट सीरीज पर हेनरी का बोली बड़ी बात

हेनरी ने अंत में कहा कि, ‘मैं ज्यादा बहकना नहीं चाहता हूं. वो एक वर्ल्ड-क्लास टीम हैं और मुझे लगता है कि यही मैसेज हम शुरू से कह रहे थे. वे डीप बैटिंग कर सकते हैं और हां, देखो यह एक गेम है और हमारे पास जल्द ही एक और आने वाला है. उम्मीद है कि हम सीरीज बराबर कर सकते हैं. वनडे सीरीज के बाद हमारे पास थोड़ा ट्रेनिंग कैंप है, बस रेड बॉल हाथ में लो और फिर अगले हफ्ते के लिए तैयार हो जाओ’.

ये भी पढ़ें : ‘हमें लगा 335 आसानी से चेज कर लेंगे लेकिन…’, हारने के बाद वायरल हुआ श्रेयस अय्यर का बयान, जानें किसे ठहराया इसका जिम्मेदार

'हवा बहुत तेज थी, बॉल का सामना करना…' भारत को हराने के बाद मैट हेनरी का बयान वायरल, जानें ट्रिपल विकेट मेडन पर क्या बोले





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button