Tach – Vivo Watch GT 2 की भारत में एंट्री करीब? लॉन्च से पहले लीक हुई कई खूबियां, कलर आया सामने

वीवो भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Watch GT 2 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. माना जा रहा है कि इसे कंपनी की आने वाले वीवो X500 स्मार्टफोन सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है. यह स्मार्टवॉच सबसे पहले अक्टूबर 2025 में चीन में वीवो X300 सीरीज के साथ लॉन्च हुई थी. अब भारत में इसकी एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने इसके संभावित फीचर्स और कलर ऑप्शन की जानकारी शेयर की है.
टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक, भारत में आने वाली वीवो Watch GT 2 में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 2,400 निट्स तक होने की बात कही गई है. इससे तेज धूप में भी स्क्रीन पर कंटेंट देखना आसान हो सकता है.
बैटरी को लेकर दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 25 दिन तक चल सकती है. हालांकि, भारतीय मॉडल की बैटरी क्षमता और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Black और Off White रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद है.
चीन में दो वेरिएंट में आती है स्मार्टवॉच
चीन में वीवो Watch GT 2 के Bluetooth और eSIM दो वेरिएंट उपलब्ध हैं. Bluetooth मॉडल में 695mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 दिन तक के बैकअप का दावा करती है. वहीं, eSIM मॉडल में 595mAh की बैटरी है और इससे करीब 28 दिन तक चलने का दावा किया गया है.
दोनों वेरिएंट में 432×514 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 2.07 इंच की कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलती है. ये BlueOS 3.0 पर काम करते हैं. दोनों मॉडल के बीच मुख्य अंतर कनेक्टिविटी का है.
हेल्थ और फिटनेस के लिए मिलेंगे कई फीचर्स
चीनी मॉडल में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसमें मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और नॉइज डिटेक्शन भी दिया गया है. स्मार्टवॉच में AI असिस्टेंट भी मौजूद है.
कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, NFC और GPS के साथ GLONASS, Galileo और BeiDou का सपोर्ट मिलता है. eSIM वेरिएंट में LTE कनेक्टिविटी भी दी गई है. दोनों मॉडल में स्पीकर और माइक्रोफोन मौजूद हैं, जिससे वॉइस कॉल की जा सकती है.
भारत में लॉन्च को लेकर अभी पुष्टि नहीं
वीवो ने भारत में नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने के संकेत दिए हैं, लेकिन Watch GT 2 का नाम, कीमत और लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं की है. यह भी साफ नहीं है कि भारतीय मॉडल में चीन वाले सभी हेल्थ फीचर्स, कनेक्टिविटी और BlueOS 3.0 मिलेगा या नहीं.
Source link