Sport : IND vs NZ Test : टेस्ट क्रिकेट में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का ट्रेक रिकॉर्ड, देखिए दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड #INA

IND vs NZ Test : भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इन दोनों के बीच पहले पांच मैचों की टी20 और फिर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी जाने वाली है. भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 तारीख से होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाने वाला है. ऐसे में रेड बॉल क्रिकेट के दीवानों के लिए गुरुवार से एक्शन सामने आने वाला है. लेकिन उससे पहले आप भी चानना चाह रहे होंगे कि, टेस्ट क्रिकेट में भारत या न्यूजीलैंड किसका पलड़ा भारी होगा. अगर आपको भी ये जानना है तो आइए हम आपको आज इसके बारे में बताते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार रात 3:30 बजे से होगी. पांच दिनों तक रेड बॉल से खेलने जाने वाले इस मैच में भारत या न्यूजीलैंड कौन किस पर भारी है. इसके बारे में आपको दोनों टीमों के टेस्ट क्रिकेट के हेड टू हेड रिकॉर्ड सब बता देंगे. तो आइए भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट हेड टू हेड के बारे में विस्तार से जानते हैं.
𝐓𝐇𝐄 𝐑𝐄𝐃 𝐂𝐇𝐄𝐑𝐑𝐈𝐄𝐒 𝐀𝐑𝐄 𝐎𝐔𝐓 𝐀𝐍𝐃 𝐈𝐓’𝐒 𝐓𝐈𝐌𝐄 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐄𝐒𝐓 𝐂𝐑𝐈𝐂𝐊𝐄𝐓! 🏏
Watch HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, starting 19th Nov, 3:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyVizha… pic.twitter.com/YnYHRnTT6l
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 15, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमों ने अब तक कुल 65 टेस्ट मैच आपस में खेले हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने 22 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को सिर्फ 16 मुकाबलों में जीत मिली है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 27 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं.
इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में कुल 17 टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अपने घर में टीम इडिया के खिलाफ सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है. इन आकंड़ों के आधार पर आप देख सकते हैं कि कौन किस पर भारी है.
𝐖𝐇𝐈𝐓𝐄-𝐁𝐀𝐋𝐋 𝐃𝐎𝐌𝐈𝐍𝐀𝐍𝐂𝐄 𝐃𝐎𝐍𝐄. 𝐍𝐎𝐖 𝐓𝐇𝐄 𝐔𝐋𝐓𝐈𝐌𝐀𝐓𝐄 𝐑𝐄𝐃-𝐁𝐀𝐋𝐋 𝐓𝐄𝐒𝐓 𝐁𝐄𝐆𝐈𝐍𝐒! 🏏
Watch HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test, starting 19th Nov, 3:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/5RxDQV9pvh
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 15, 2026
टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंडियन क्रिकेट टीम भले ही न्यूजीलैंड से उसके घर में खेलने वाली है, जहां की परिस्थितियां उनके लिए काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाली है. लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, ये हम नहीं कह रहे बल्कि भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट रिकॉर्ड्स इस बात की गवाही दे रहे हैं.
न्यूजीलैंड में निराशाजनक भारत का रिकॉर्ड
हालांकि न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है. न्यूजीलैंड में भारत ने अब तक कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से टीम को सिर्फ 5 मैचों में जीत मिली है. वहीं, 10 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 10 मैचों का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ है.
भारत और न्यूजीलैंड का टेस्ट स्क्वाड
भारत – शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड – टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग
ये भी पढ़ें : अर्शदीप से लेकर गुरनूर तक… इरफान पठान ने किया सभी फास्ट बॉलर्स को रेट, जानिए सिराज को क्यों दिए सबसे कम नंबर
IND vs NZ Test : टेस्ट क्रिकेट में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का ट्रेक रिकॉर्ड, देखिए दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,