खबर शहर , शिकोहाबाद: कोचिंग जा रही ईको गाड़ी पलटी, छह से अधिक छात्र घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा – INA

नगर के स्टेशन रोड पर झा क्लासेस संचालित है। इसमें सोमवार सुबह आठ बजे करीब स्कूली बच्चे ईको गाड़ी से झा क्लासेस कोचिंग में पढ़ने के लिए आ रहे थे।
ईको गाड़ी जब बच्चों को लेकर एटा रोड पर पहुंची। तभी अचानक बराबर में चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगी। इस प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में ईको गाड़ी में बैठे छह से अधिक बच्चे घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए एटा रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन, पुलिस एवं झा क्लासेस संचालक शिव शंकर ओझा भी मौके पर पहुंच गए।
निजी चिकित्सालय में बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद परिजन अन्य चिकित्सालय में व्यापक उपचार के लिए ले गए।