Crime- कानपुर हादसा: तेज रफ्तार डीसीएम का अचानक फटा टायर, वाहन पलटने से सड़क पर बिखरा सामान, चालक समेत चार घायल -#INA

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास मंगलवार भोर पहर को बड़ा हादसा हो गया। कानपुर घंटाघर से परचून का सामान लादकर फतेहपुर के खागा जा रही डीसीएम का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
हादसे में डीसीएम पर सवार चालक शकील (48) पुत्र कल्लू निवासी मोहम्मदपुर कला थाना थरियांव फतेहपुर, महेंद्र सिंह (27) पुत्र गजराज सिंह निवासी ग्राम शिकारपुर थाना खागा, धर्मेंद्र (35) पुत्र गजराज और ओम किशन (42) पुत्र स्व. शिव भूषण निवासी ग्राम पूरा थाना खागा घायल हो गए।