Sport : 'विराट ने सबसे बड़ी गलती की है…', कोहली के इस फैसले से नाखुश हैं कपिल देव, जानें क्या-क्या कहा #INA

Virat Kohli: भारत के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के विराट कोहली के फैसले पर सवाल उठाए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने विराट के इस फैसले को उनके करियर की सबसे बड़ी गलती बताया है. दिग्गज कप्तान का मानना ​​है कि कोहली की फिटनेस उन्हें इस सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलना जारी रखने और अपने से काफी युवा क्रिकेटरों को टक्कर देने में सक्षम बनाती. कपिल देव का ये भी मानना है कि विराट को आने वाले समय में इसका पछतावा जरूर होगा. बता दें, विराट ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी और अपने टेस्ट करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया था. उनके इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को हिलाकर रख दिया था.

कपिल देव ने विराट कोहली को लेकर क्या-क्या कहा?

इस बात में कोई शक नहीं है कि विराट कोहली ने काफी जल्दी ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. विराट के इस फैसले पर लगातार सवाल उठते रहते हैं. अब इस कड़ी में कपिल देव ने भी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि विराट को 10 साल बाद अपने इस फैसले पर काफी पछतावा होगा.

कपिल ने ‘मिड-डे’ से कहा, “मुझे लगता है कि विराट कोहली ने सबसे बड़ी गलती की है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. 10 साल बाद उन्हें अपने इस फैसले पर पछतावा होगा. उन्हें संन्यास नहीं लेना चाहिए था.”

“कोहली की फिटनेस बहुत शानदार है, जो किसी भी अन्य खिलाड़ी से कहीं बेहतर है. फिटनेस के मामले में वह 25 साल के क्रिकेटर को भी चुनौती दे सकते हैं. गुस्सा होकर संन्यास लेना सही नहीं है. उन्हें मोहिंदर अमरनाथ जैसा होना चाहिए. उन्हें कई बार टीम से बाहर किया गया, लेकिन उन्होंने वापसी की और सबको गलत साबित कर दिया.” 

विराट कोहली के टेस्ट रिकॉर्ड

विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 210 पारियों में 46.85 के औसत और 55.57 की स्ट्राइक रेट से 9230 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 1027 चौके लगाए हैं और 30 छक्के लगाए हैं. उन्होंने सबसे लंबे फॉर्मेट में 121 कैच लिए हैं.

टी-20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं विराट कोहली

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ही विराट कोहली ने टी-20 आई क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. फिर, विराट ने 12 मई 2025 को टेस्ट से भी रिटायरमेंट ले लिया. अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आते हैं. वह कई बार ये बात कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना है. ऐसे में कहा जा सकता है कि वह वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND VS NZ: पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11? शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, जानें किस-किस को मिलेगा मौका

'विराट ने सबसे बड़ी गलती की है…', कोहली के इस फैसले से नाखुश हैं कपिल देव, जानें क्या-क्या कहा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button