खबर शहर , यूपी: आगरा के सराफा बाजार में भीषण अग्निकांड, जयशिव प्लाजा की तीन गद्दियां चपेट में; फायरकर्मी भी हो गए घायल – INA

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जयशिव प्लाजा में आग लगने से सराफा की तीन गद्दियां चपेट में आ गईं। आग से एक गद्दी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि दो अन्य में भी भारी नुकसान हुआ।


अग्निकांड से सराफा बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी भी घायल हो गया। दमकल टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button