Sport : Mumbai Indians Retention List: मुंबई इंडियंस ने अपने 3 बड़े मैच-विनर गेंदबाजों को ही कर दिया रिलीज, फैंस भी रह गए हैरान #INA

Mumbai Indians Retention List: आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. आगामी मिनी ऑक्शन के लिए MI फ्रेंचाइजी ने कुल 16 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है,. जबकि 13 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है. मुंबई इंडियंस के इस फैसले में सबसे ज्यादा हैरानी स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को रिलीज किए जाने से हुई है. इन बड़े बदलावों के बाद अब एमआई के पर्स में 32.60 करोड़ रुपये बचे हैं.

MI ने ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और केशव महाराज को किया रिलीज

मुंबई इंडियंस की रिलीज लिस्ट में सबसे चौंकाने वाले नाम ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और केशव महाराज के हैं, बोल्ट और दीपक नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर माने जाते हैं. ऐसे में दोनों अनुभवी तेज गेंदबाजों को एक साथ रिलीज करने का फैसला फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला रहा. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज और अफगानिस्तान के युवा मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर को भी टीम से बाहर कर दिया गया है.

रोहित-बुमराह को रखा साथ, अर्शदीप सिंह की हुई एंट्री

एक तरफ जहां मुंबई ने बड़े गेंदबाजों को रिलीज किया, वहीं रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और क्विंटन डी कॉक जैसे दिग्गजों को रिटेन कर अपना कोर ग्रुप मजबूत रखा है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने ट्रेड विंडो के जरिए कप्तान हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स को सौंपकर उनकी जगह भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में शामिल किया है, जो बुमराह के साथ मिलकर गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

32.6 करोड़ के साथ ऑक्शन में उतरेगी मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में उतरने से पहले मुंबई इंडियंस के पास 32.6 करोड़ रुपये का मजबूत बजट बचा है. ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और केशव महाराज जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद फ्रेंचाइजी के पर्स में यह मोटी रकम जमा हुई है. अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली नीलामी की मेज पर मुंबई को इस बजट के भीतर 2 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 9 खाली स्लॉट भरने होंगे, ताकि 25 खिलाड़ियों का एक संतुलित और दमदार स्क्वाड तैयार किया जा सके. मुंबई इस पैसे से स्टार ऑलराउंडर की तलाश करेगी.

मुंबई इंडियंस की रिटेन और रिलीज लिस्ट 

मुंबई इंडियंस की रिटेन लिस्ट –  अर्शदीप सिंह (ट्रेड), अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स।

मुंबई इंडियंस की रिलीज लिस्ट –  एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, दीपक चाहर, केशव महाराज, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मारकंडे, मयंक रावत, मोहम्मद इज़हार, रॉबिन मिंज, रुचित अहीर, ट्रेंट बोल्ट. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2027 Retention: SRH ने अपने सबसे बड़े हथियार को ही कर दिया रिलीज, तोड़ी अभिषेक शर्मा की जोड़ी, फैंस को झटका

Mumbai Indians Retention List: मुंबई इंडियंस ने अपने 3 बड़े मैच-विनर गेंदबाजों को ही कर दिया रिलीज, फैंस भी रह गए हैरान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button