Sport : Rajasthan Royals Retention List: राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला फैसला, अपने सबसे बड़े फिनिशर को ही कर दिया रिलीज #INA

Rajasthan Royals Retention List: आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने कुल 19 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है, जबकि 9 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। राजस्थान के इस फैसले में सबसे ज्यादा हैरानी कैरेबियाई पावर-हिटर शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को रिलीज किए जाने से हुई है, जो टीम के अहम हिस्सा माने जा रहे थे। RR के इस फैसले ने फैंस को चौंका दिया है। हालांकि, इन बदलावों के बाद अब राजस्थान के पर्स में 27.05 करोड़ रुपये बचे हैं।

शिमरोन हेटमायर और तुषार देशपांडे को रिलीज कर RR ने फैंस को किया हैरान

राजस्थान रॉयल्स की रिलीज लिस्ट में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम शिमरोन हेटमायर का है. हेटमायर लंबे समय से राजस्थान के लिए फिनिशर की भूमिका निभा रहे थे और कई हारे हुए मैच टीम को जिताए थे. इसके अलावा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को भी बाहर करने का फैसला फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला रहा. इन दोनों के साथ ही न्यूजीलैंड के पेसर एडम मिल्ने और दक्षिण अफ्रीका के युवा गेंदबाज क्वेना मफाका को भी रिलीज कर दिया गया है.

RR ने यशस्वी-जडेजा पर जताया भरोसा, मोहम्मद शमी की हुई एंट्री

एक तरफ जहां राजस्थान ने कुछ बड़े नामों को रिलीज किया, वहीं यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों को रिटेन कर अपनी टीम को मजबूत रखा है. इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने ट्रेड विंडो के जरिए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर मणिमारन सिद्धार्थ को अपने स्क्वाड में शामिल कर गेंदबाजी को नई धार दी है.

राजस्थान रॉयल्स का पर्स और खाली स्लॉट्स 

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स के खाते में अब 27.05 करोड़ रुपये बचे हैं. शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे और एडम मिल्ने जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद फ्रेंचाइजी के पर्स में यह अच्छी रकम जमा हुई है. अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन की मेज पर राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस बजट के भीतर 3 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 6 खाली जगहें पूरी करनी होंगी, ताकि 25 टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का एक संतुलित स्क्वाड तैयार किया जा सके. 

राजस्थान रॉयल्स की रिटेन और रिलीज लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स की रिटेन लिस्ट – यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, अमन राव पेराला, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, यश राज पुंजा, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद शमी (ट्रेड), नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड), बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा.

राजस्थान रॉयल्स की रिलीज लिस्ट – एडम मिल्ने, इमानजोत चहल, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, रवि सिंह, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर, युद्धवीर चरक.

यह भी पढ़ें:  Mumbai Indians Retention List: मुंबई इंडियंस ने अपने 3 बड़े मैच-विनर गेंदबाजों को ही कर दिया रिलीज, फैंस भी रह गए हैरान

Rajasthan Royals Retention List: राजस्थान रॉयल्स का चौंकाने वाला फैसला, अपने सबसे बड़े फिनिशर को ही कर दिया रिलीज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button