Sport : ऑफिशियल ऐलान! IPL 2027 का हुआ सबसे बड़ा ट्रेड, शमी ने राजस्थान में मारी एंट्री, लखनऊ के हुए सैम करन, हुआ 2 करोड़ का नुकसान #INA

IPL 2027 : आज यानी 17 नवंबर को आईपीएल 2027 के रिटेंशन की लिस्ट आने वाली है. उससे पहले एक के बाद लगातार ट्रेड की खबरें आ रही हैं. अब इस कड़ी में एक और बड़ा ट्रेड सफलता पूर्वक राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच पूरा हो चुका है. इस ट्रेड के बाद भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के धमाकेदार ऑलराउंडर सैम करन की टीमें बदल गई हैं. दरअसल, मोहम्मद शमी और एम सिद्धार्थ को राजस्थान रॉयल्स में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भेज दिया है. वहीं सैम कुरेन राजस्थान रॉयल्स छोड़कर अब लखनऊ सुपर जायंट्स में पहुंच चुके हैं.
🚨 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 🚨
Mohd Shami and M. Siddharth traded . @rajasthanroyals, Sam Curran traded . @LucknowIPL.
More Details 🔽 | #TATAIPL
https://t.co/Y6bdr1YXma
— IndianPremierLeague (@IPL) November 17, 2026
मोहम्मद शमी को हुआ 2 करोड़ का नुकसान
आपको बता दें कि, अनुभवी दाएं हाथ के पेसर मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड होने के बाद आने वाले टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) को रिप्रेजेंट करेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स के द्वारा INR 10 करोड़ में खरीदे जाने के बाद शमी अब INR 8 करोड़ की बदली हुई फीस पर राजस्थान रॉयल्स में चले जाएंगे. शमी अपनी जबरदस्त स्किलसेट और स्ट्राइकिंग एबिलिटी से राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग अटैक को और मजबूत करेंगे. दाएं हाथ के पेसर ने अब तक 132 आईपीएल मैचों में 145 विकेट लिए हैं.
Currently in 𝑳𝑨𝑳𝑨 𝑳𝑨𝑵𝑫 🔥
A new chapter in Pink for one of the finest . ever bowl fast for India. Khamma Ghani, Shami bhai! 💗 pic.twitter.com/06GmAyOqkI
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) November 17, 2026
2.4 करोड़ में लखनऊ में शामिल हुए सैम करन
वहीं अपनी एक्यूरेसी और कंट्रोल के लिए जाने जाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी अपनी मौजूदा फीस INR 75 लाख पर LSG से RR में चले जाएंगे. इस बीच, ऑल-राउंडर सैम करन को उनकी मौजूदा फीस INR 2.4 करोड़ पर राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक 59 विकेट लिए हैं और 997 रन बनाए हैं. अपने वैरिएशन और प्रेशर सिचुएशन में अच्छा खेलने की काबिलियत के लिए जाने जाने वाले करन टीम में कीमती गहराई और वर्सेटिलिटी जोड़ते हैं.
Nawabon ke sheher mein, all-round brilliance ka swagat hai 😌❤️ pic.twitter.com/yq9rlblnvU
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) November 17, 2026
LSG इन प्लेयर्स को कर सकती है रिलीज
आज लखनऊ सुपर जायंट्स अपने कई और खिलाड़ियों की रिलीज कर सकती है. इनमें मैथ्यू ब्रीत्जके, अर्शिन कुलकर्णी, अक्षत रघुवंशी, एनरिक नॉर्टजे, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, जॉर्ज लिंडे जैसे प्लेयर का नाम शामिल हैं. वहीं टीम से निकोलस पूरन की भी छुट्टी होने की खबरें सामने आ रही हैं.
ये भी पढ़ें : फैंस का टूटा दिल! MS Dhoni नहीं खेलेंगे IPL 2027, चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाया टीम का मेंटॉर
ऑफिशियल ऐलान! IPL 2027 का हुआ सबसे बड़ा ट्रेड, शमी ने राजस्थान में मारी एंट्री, लखनऊ के हुए सैम करन, हुआ 2 करोड़ का नुकसान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,