UP News: मथुरा में चिंतन, दिल्ली में मंथन… अमित शाह के आवास पर योगी की बैठक; यूपी चुनाव पर फोकस – INA
उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की. शाह के आवास पर हुई इस बैठक में, जो लगभग एक घंटे तक चली, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष भी शामिल हुए. शाह के आवास पर बैठक के लिए पहुंचने से पहले, आदित्यनाथ ने भाजपा अध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात की.
नितिन नबीन के आवास पर आदित्यनाथ के साथ हुई बैठक में बी.एल. संतोष भी शामिल हुए; यह बैठक भी लगभग एक घंटे तक चली. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब इसके कुछ घंटे पहले ही आदित्यनाथ, नितिन नबीन और बी.एल. संतोष ने मथुरा में पार्टी की एक अहम बैठक में हिस्सा लिया था. हालांकि दिल्ली में नितिन नबीन और अमित शाह के साथ आदित्यनाथ की बैठक के एजेंडे के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा की.
तीसरी बार सत्ता हासिल करने विचार-विमर्श
इससे पहले दिन में, नितिन नबीन ने मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय मंथन सत्र के आखिरी दिन हिस्सा लिया. इस सत्र में वरिष्ठ नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया.
योगी ने पेश किया कामकाज का रिपोर्ट कार्ड
इस बीच दिल्ली पहुंचने से पहले सीएम योगी मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय योजना बैठक में चुनावी रणनीति पर महामंथन में शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नेताओं को साफ संदेश दिया कि चुनाव में पूरी योजना और आपसी तालमेल के साथ उतरना होगा. साथ ही जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं को अपनी गलतियों के प्रति आगाह भी किया.
मथुरा में चिंतन, दिल्ली में मंथन… अमित शाह के आवास पर योगी की बैठक; यूपी चुनाव पर फोकस
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,