Sport : IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, अगर चल गए तो हाथ से फिसल जाएगा मैच #INA

IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ 19 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेलने वाली है. वेलिंगटन में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया को जीत दर्ज करना होगी, क्योंकि अगर उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो, यहां से हर मैच जीतना होगा. ऐसे में WTC फाइनल में टीम इंडिया के पहुंचने में न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी रोड़ा बन सकते हैं. न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं. इन कीवी प्लेयर्स से अगर शुभमन गिल एंड कंपनी सवाधान नहीं रही तो, उनके हाथ से मैच फिसल सकता है.
टीम इंडिया के लिए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड कप्तान टॉम लैथम और मिडिल ऑर्डर बैटर डेरिल मिशेल बल्ले के साथ खतरा साबित हो सकते हैं. वहीं तेज गेंदबाज मैट हेनरी और काइल जैमीसन बॉल के साथ टीम इंडिया के लिए खतरा साबित होंगे. वहीं न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी न्यूजीलैंड के खतरा साबित होंगे.तो आइए इन पांचों खिलाड़ियों के खतरनाक रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं.
Test eve in Wellington ✌️ pic.twitter.com/ZDtH2oUy2j
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 18, 2026
टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के इन पांच खिलाड़ियों से होगा खतरा
1 – टॉम लैथम : टॉम लैथम ने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 95 मैच खेले हैं. उन्होंने 171 पारियों में 6,450 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 264 रन है. लैथम का बल्लेबाजी औसत 39.09 है. उनके नाम 17 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं.
2 – डेरिल मिचेल : डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए 39 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 62 पारियों में 2,411 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 190 रन है. मिचेल का बल्लेबाजी औसत 43.05 है. उनके नाम 6 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं.
3 – मैट हेनरी : मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड के लिए 35 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 49 पारियों में 676 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 72 रन है. गेंदबाजी में हेनरी ने 152 विकेट हासिल किए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/23 और गेंदबाजी औसत 26.04 रहा है.
4 – काइल जैमीसन : काइल जैमीसन ने न्यूजीलैंड के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 30 पारियों में 523 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 51 रन है. गेंदबाजी में उन्होंने 90 विकेट हासिल किए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/48 और गेंदबाजी औसत 20.24 रहा है.
First Test of the Summer starts tomorrow 🤩 pic.twitter.com/xP0qujn58z
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 17, 2026
5 – रचिन रवींद्र : रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने 44 पारियों में 1,865 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 240 रन है. उनका बल्लेबाजी औसत 47.82 है. रचिन के नाम 5 शतक और 7 अर्धशतक हैं. गेंदबाजी में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं.
न्यूजीलैंड का टेस्ट स्क्वाड
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.
- पहला टेस्ट: 19-24 नवंबर, वेलिंगटन
- दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर – 2 दिसंबर, क्राइस्टचर्च
ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानें किन प्लेयर्स को मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर
IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, अगर चल गए तो हाथ से फिसल जाएगा मैच
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,