Sport : IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में इन 10 खिलाड़ियों पर होगी जमकर पैसों की बरसात, लिस्ट में पांच बड़े इंडियन प्लेयर भी मौजूद #INA

IPL 2027 : आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी स्क्वाड से कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. अब इन रिलीज किए गए खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में होगा, जहां इन खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में जोड़ने के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियां इन पर बोली लगाएंगी. इन खिलाड़ियों पर आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में जमकर पैसों की बरसात हो सकती है. कई खिलाड़ी करोड़ों में तो कई प्लेयर्स लाखों में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों का हिस्सा बनेंगे. कुल मिलाकर आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन में बिकने वाला हर खिलाड़ी अमीर हो जाएगा.
10 फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2027 के लिए कुल 184 प्लेयर्स को रिटेन किया गया है, जिसमें 55 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं. अब आईपीएल 2027 के ऑक्शन के लिए 66 स्लॉट खाली हैं और कुल मिलाकर सभी टीमों के पर्स की वैल्यू 297.95 करोड़ है. ऐसे में अब सभी 10 फ्रेंचाइजियों के पास मौका है कि, वो अपना स्क्वाड आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन में पूरा कर लें. आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन दिसंबर में होने वाला है.
🚨 𝗥𝗘𝗧𝗘𝗡𝗧𝗜𝗢𝗡 𝗟𝗜𝗦𝗧 𝗔𝗡𝗡𝗢𝗨𝗡𝗖𝗘𝗗 🚨
The 10 franchises have finalised their retained player lists for #TATAIPL 2027 📝
A total of 184 players, including 55 overseas players, have been retained.
There are 66 available slots with combined purse of ₹297.95 crore…
— IndianPremierLeague (@IPL) November 18, 2026
IPL 2027 मिनी ऑक्शन में इन 10 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात
इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें सीजन के लिए खिलाड़ियों को 16 दिसंबर को गोवा में खरीदा जाएगा. इस ऑक्शन में शिमरॉन हेटमायर, रचिन रविंद्र एनरिक नॉर्खिया,ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर, उमरान मलिक, लॉकी फर्ग्यूसन और शिवम मावी जैसे कई बड़े नामों को रिलीज कर दिया है. तो आइए आज हम आपको उन 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके ऊपर आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है, जिन खिलाड़ियों के ऊपर फ्रेंचाइजियों के द्वारा जमकर पैसों की बरसात की जा सकती है.
1 – जैकब बेथेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल को रिलीज कर दिया. इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को अब वो टीम ही खरीद पाएगी, जो उन पर भर-भर के पैसे लुटाएगी. अब आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजियां उन पर दांव लगा सकती हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में बल्ले के शानदार प्रदर्शन किया था.
The stage is set for the next big bidding battle 🙌
The #TATAIPL 2027 Player Auction is set . take place on December 16, 2026 in Goa 🌴#TATAIPLAuction pic.twitter.com/NIRc7pChaO
— IndianPremierLeague (@IPL) November 18, 2026
2 – शाहरुख खान
गुजरात टाइटंस (GT) अपने दाएं हाथ के फिनिशर शाहरुख खान को रिलीज कर दिया है. अब आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में इस भारतीय बल्लेबाज को भी उतरना पड़ेगा. आईपीएल 2027 के ऑक्शन में जिन टीमों के एक बेहतरीन फिनिशर चाहिए उनके पास मौका होगा कि वो उन पर जमकर पैसों की बरसात करें और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लें.
3 – गेराल्ड कोएत्जी
साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही अब उन्हें आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में जाना पड़ेगा. ऐसे में ये उन फ्रेंचाइडियों के लिए मौका होगा कि, जिनको एक विदेशी तेज गेंदबाज चाहिए. इस स्थिति में कोएत्जी के ऊपर भी पैसों की भारी बरसात हो सकती हैं.
4 – तुषार देशपांडे
तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया. आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने भारत के इसे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपने स्क्वाड से बाहर कर दिया. अब तुषार आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में नजर आएंगे, जहां उनके पास ऊपर भी कई फ्रेंचाइजियां पैसों की बरसात कर सकती हैं.
5 – नेहल वढेरा
पंजाब किंग्स के बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नेहल वढेरा को भी आईपीएल 2027 से पहले रिलीज कर दिया गया है. उन्होंने पिछले सीजन अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. अब आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में उन पर वो सारी टीमें दांव लगाना चाहेंगी, जो एक बाएं हाथ का फिनिशर बल्लेबाज ढूंढ रही हैं. नेहल पर भी कई टीमों द्वारा ऑक्शन में पैसों की जमकर बरसात की जा सकती है.
6 – नितीश राणा
दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम के बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज नितीश राणा को रिलीज कर दिया है. अब नितीश को भी आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में जाना होगा, जहां उन पर कई फ्रेंचाजियों के द्वारा पैसा लगाया जा सकता है. नीतिश का पिछला सीजन बल्ले के साथ ज्यादा अच्छा नहीं रहा था. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया.
7 – मथीशा पथिराना
श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया है. अब लसिथ मलिंगा की तरह गेंदबाजी करने वाले इस बॉलर को आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली मिलने की उम्मीद है. वो सारी फ्रेंचाइजी इनको अपने साथ तगड़ी रकम देकर जोड़ना चाहेंगी, जिनको एक विदेशी तेज गेंदबाजी की जरूरत हैं.
8 – दीपक चाहर
मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल 2027 से पहले बड़ा कदम उठाया. उन्होंने अपने दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर को रिलीज कर दिया. अब दीपक को आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमानी होगी. मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके दीपक अब किस टीम में जाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन उन पर मिनी ऑक्शन में जमकर पैसा बरस सकती है. क्योंकि वो बॉल को स्विंग कराने के अलावा बल्लेबाजी करने के लिए भी जाने जाते हैं.
9 – मैट हेनरी
चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को रिलीज कर दिया. उन्होंने हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया. अब उनके पास मौरा होगा कि वो आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में बतौर विदेशी तेज गेंदबाजी अपने नाम पर सबसे बड़ी बोली दर्ज करवा सकें. उनके ऊपर कई फ्रेंचाइजियां पैसों की बरसात करने को तैयार होंगी.
10 – वानिंदु हसरंगा
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने स्टार विदेशी स्पिनर वानिंदु हसरंगा को रिलीज कर दिया है. टीम को आईपीएल 2027 में उनकी जरूरत महसूस नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें रिलीज कर दिया गया. अब हसरंगा आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में नीलामी के लिए नजर आएंगे. हसरंगा पर आईपीएल की नीलामी में कई टीमों के द्वारा जमकर पैसों की बरसात की जा सकती है.
ये भी पढ़ें : IPL 2027 : जानिए रिटेंशन के बाद कैसा दिखता है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, MI, RCB या CSK किसके पास सबसे ज्यादा खिलाड़ी
IPL 2027 के मिनी ऑक्शन में इन 10 खिलाड़ियों पर होगी जमकर पैसों की बरसात, लिस्ट में पांच बड़े इंडियन प्लेयर भी मौजूद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,