ब्रिटेन के प्रिंस विलियम PM मोदी से आज मिलेंगे:पत्नी केट के साथ 10 साल बाद भारत आए; व्यापार-रक्षा और टेक्नोलॉजी पर बातचीत- INA NEWS

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी पत्नी प्रिंसेस केट के साथ आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान प्रिंस और प्रिंसेस भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार, रक्षा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर बातचीत करेंगे। यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। प्रिंस और प्रिंसेस केट की PM मोदी से आखिरी मुलाकात अप्रैल 2016 को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई थी। मुंबई में प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी ने क्रिकेट खेला था प्रिंस और प्रिंसेस अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के लिए भारत के दौरे पर हैं। वे 16 नवंबर को भारत पहुंचे थे। दोनों सबसे पहले मुंबई गए। वहां उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला। दोनों ने मुंबई मेट्रो में सफर किया था और आम लोगों से मुलाकात की थी। प्रिंस ने अपनी पत्नी केट को इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा की सैर भी कराई थी। विलियम ने खुद ऑटो चलाया, जबकि केट पीछे बैठीं थीं। दोनों बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास अर्थशॉट प्राइज के 15 फाइनलिस्ट से मिलने पहुंचे थे। 17 नवंबर को दोनों मुंबई में आयोजित अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल हुए। यह पुरस्कार पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण जैसी समस्याओं का हल खोजने वाले लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है। इस साल 5 विजेताओं को चुना गया हर विजेता को अपने प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए 10 लाख पाउंड यानी करीब 11 करोड़ रुपए दिए गए। प्रिंस विलियम ने धर्मा प्रोडक्शंस का भी दौरा किया 18 नवंबर की सुबह प्रिंस विलियम मुंबई में फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस भी पहुंचे। यहां करण जौहर के साथ करीना कपूर और सैफ अली खान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के गाने ‘बोले चूड़ियां’ पर खास डांस परफॉर्मेंस भी हुई। इस मुलाकात का मकसद भारतीय और ब्रिटिश फिल्म इंडस्ट्री के बीच रिश्ते मजबूत करना और दोनों देशों में साथ फिल्में बनाने के मौके तलाशना था। खास बात यह है कि दिसंबर 2026 में करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो रहे हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग ब्रिटेन में हुई थी। प्रिंसेस केट मैटरनिटी-चाइल्डकेयर अस्पताल पहुंचीं प्रिंसेस केट 18 नवम्बर की सुबह मुंबई के नौरोजी वाडिया मैटरनिटी अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मां और नवजात बच्चों की देखभाल से जुड़ी सुविधाओं और कामकाज के बारे में जानकारी ली। प्रिंस विलियम गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ———————- यह खबर भी पढ़ें… ब्रिटिश प्रिंस विलियम ने मुंबई में गली क्रिकेट खेला: बच्ची ने बोल्ड किया, सचिन फील्ड पर मौजूद थे; 18 नवंबर को PM मोदी से मिलेंगे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन तीन दिन के भारत दौरे पर सोमवार को मुंबई पहुंचे। दोनों का स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया। विलियम और केट ने मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट में गली क्रिकेट भी खेला। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |