Sport : न्यूजीलैंड में 18 साल का सूखा खत्म करने को तैयार टीम इंडिया, इन 5 बल्लेबाजों के कंधों पर होगा जीत का पूरा दारोमदार #INA

IND vs NZ Test: भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. टी20 और वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का लक्ष्य अब टेस्ट क्रिकेट में भी कीवी टीम को उनके घर पर मात देना है. न्यूजीलैंड की तेज और हवादार परिस्थितियों में भारत की जीत का दारोमदार शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर टिका होगा. हालांकि, न्यूजीलैंड में टेस्ट जीतना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा. खासकर बेसिन रिजर्व मैदान पर, क्योंकि भारत ने यहां आखिरी टेस्ट मैच 58 साल पहले जीता था, लेकिन इस बार टीम इंडिया बेसिन रिजर्व के किले को ध्वस्त करना चाहेगी.
कप्तान शुभमन गिल पर दोहरी जिम्मेदारी
युवा कप्तान शुभमन गिल के सामने न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने की बड़ी चुनौती है, जहां भारत को पिछले 18 सालों से कोई टेस्ट जीत नहीं मिली है. गिल न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्हें न केवल खुद बड़ी पारी खेलनी होगी, बल्कि चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति को भी मैदान पर सही साबित करना होगा.
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी
टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी युवा यशस्वी जायसवाल और अनुभवी उप-कप्तान केएल राहुल के कंधों पर रहेगी. यशस्वी ने हाल ही में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ लगातार 2 शतक जड़े हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. दूसरी ओर, केएल राहुल के पास विदेशी पिचों पर खेलने का लंबा अनुभव है और उनसे नई गेंद की स्विंग को संभालते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी.
Different eras of Indian cricket have graced this ground. The challenge remains timeless 🤍
🎥 The Basin Reserve is ready . serve 𝙖𝙣𝙤𝙩𝙝𝙚𝙧 𝙏𝙚𝙨𝙩 𝙤𝙛 𝙜𝙧𝙞𝙩 🏟️ ⌛#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/dsxDtOMB8t
— BCCI (@BCCI) November 18, 2026
तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल की परीक्षा
बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इस साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट और श्रीलंका दौरे पर शानदार शतक लगाकर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. इस सीरीज में उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है. न्यूजीलैंड की कठिन परिस्थितियों में अपना पहला टेस्ट खेलते हुए उन पर पारी को संवारने का बड़ा जिम्मा होगा. अगर वे शुरुआती झटकों के बाद टिककर बल्लेबाजी करते हैं, तो मिडिल ऑर्डर के लिए काम आसान हो जाएगा.
Nothing beats the look and feel of Test prep 🤍
📸 Snapshots from #TeamIndia’s training session at the Basin Reserve 📍#NZvIND pic.twitter.com/XunlBsHnsq
— BCCI (@BCCI) November 17, 2026
ऋषभ पंत की वापसी और रिकॉर्ड बनाने का मौका
चोट से उबरकर वापसी कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी सबकी नजरें टिकी हैं. उनकी फिटनेस और आक्रामक बल्लेबाजी पर टीम मैनेजमेंट को पूरा भरोसा होगा. पंत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की कठिन पिचों पर पहले ही टेस्ट शतक लगा चुके हैं. अब वे न्यूजीलैंड में अपना पहला टेस्ट शतक जड़कर इस खास सूची को पूरा करने और कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. बता दें कि पंत को पहले न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट खेलने का अनुभव भी है.
कीवी गेंदबाजों से पार पाने की चुनौती
मैट हेनरी और काइल जैमीसन जैसे अनुभवी कीवी तेज गेंदबाजों के सामने इन पांचों भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआत में बेहद संभलकर खेलना होगा. वेलिंगटन की हरी पिच और तेज हवाओं के बीच शुरुआती एक घंटा बल्लेबाजों के लिए सबसे कठिन साबित हो सकता है. अगर भारत का यह टॉप और मीडिल ऑर्डर पिच पर टिकने में कामयाब रहता है, तो टीम इंडिया इस सीरीज में जीत के साथ आगाज कर सकती है.
यह भी पढ़ें: कल कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, जानिए फ्री में किस चैनल पर देख पाएंगे मुकाबला
न्यूजीलैंड में 18 साल का सूखा खत्म करने को तैयार टीम इंडिया, इन 5 बल्लेबाजों के कंधों पर होगा जीत का पूरा दारोमदार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,