Technology, जीटीए 6: 13 साल का इंतजार खत्म, दुनियाभर में लॉन्च हुआ गेम, जानें कितनी है कीमत, कहां से कर सकते हैं डाउनलोड? – Gta 6 Launched Ps5 Xbox Price In India Download Standard And Ultimate Edition — INA

दुनियाभर के गेमर्स का 13 साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रॉकस्टार गेम्स का मोस्ट अवेटेड ओपन-वर्ल्ड गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) दुनियाभर में लॉन्च हो गया है। खिलाड़ी 19 नवंबर 2026 की रात 12 बजे से PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर इस गेम का मजा ले सकते हैं। इस बार कहानी काल्पनिक अमेरिकी राज्य लियोनिडा में . बढ़ेगी, जहां जेसन डुवाल और लूसिया कैमिनोस दो मुख्य किरदार होंगे।

GTA 6 की कीमत और एडिशन

भारत में GTA 6 दो एडिशन में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि अल्टीमेट एडिशन के लिए 7,499 रुपये खर्च करने होंगे। यानी अल्टीमेट एडिशन खरीदने के लिए 1,500 रुपये ज्यादा देने होंगे। इसके बदले खिलाड़ियों को अतिरिक्त डिजिटल कंटेंट और इन-गेम बोनस मिलेंगे

फिलहाल Rockstar Games ने GTA 6 के किसी PC, Android या iOS वर्जन पर लॉन्च नहीं किया है। इंटरनेट पर मिलने वाले GTA 6 Free Download, PC Build या Mobile APK के लिंक्स से दूर रहें, इनमें मालवेयर हो सकता है जो आपके अकाउंट और डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

GTA 6 डाउनलोड करने के लिए कितना स्टोरेज चाहिए?

GTA 6 का बड़ा ओपन-वर्ल्ड गेम होने के कारण इसका डाउनलोड साइज भी काफी ज्यादा है। गेम इंस्टॉल करने के लिए कंसोल में 212GB तक खाली स्टोरेज की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए डाउनलोड शुरू करने से पहले अपने PS5 या Xbox की स्टोरेज जरूर चेक कर लें।

GTA 6 कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?

GTA 6 को केवल PlayStation 5 और Xbox Series X|S कंसोल पर आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर और प्री-लोड किया जा सकता है। इसके लिए पहले Rockstar Games या अपने कंसोल के आधिकारिक स्टोर (PlayStation Store या Xbox Store) से गेम खरीदकर डाउनलोड करना होगा।

क्या है GTA 6 की कहानी?

GTA 6 की कहानी अमेरिका के काल्पनिक राज्य लियोनिडा में सेट है। इसमें जेसन डुवाल और लूसिया कैमिनोस मुख्य किरदार हैं। दोनों एक ऐसी आपराधिक साजिश में फंस जाते हैं, जिसकी शुरुआत एक लूट की वारदात के गलत हो जाने से होती है।

गेम में मियामी से प्रेरित काल्पनिक शहर वाइस सिटी भी देखने को मिलेगा। रॉकस्टार ने इस बार पहले से बड़ा ओपन-वर्ल्ड अनुभव तैयार किया है। इसमें नए किरदारों और लोकेशन के साथ कई तरह के वन्यजीव भी दिखाई देंगे।

ब्लिंकिट से घर बैठे मंगा सकेंगे GTA 6 की फिजिकल कॉपी

जो खिलाड़ी गेम की फिजिकल कॉपी चाहते हैं, उनके लिए भी एक विकल्प है। क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट GTA 6 के फिजिकल बॉक्स की डिलीवरी कर रहा है। हालांकि, इस बॉक्स में गेम की डिस्क नहीं, बल्कि डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा। यानी बॉक्स मिलने के बाद कोड के जरिए कंसोल पर गेम डाउनलोड किया जा सकेगा।

Source link

Back to top button