UP News: बांके बिहारी मंदिर में आस्था से खिलवाड़! दर्शन की LED स्क्रीन पर चलने लगे फिल्मी गाने, भड़क उठे श्रद्धालु – INA

Mathura News: मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. मंदिर के बाहर और आसपास के रास्तों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन पर ठाकुर जी के लाइव दर्शन की जगह अचानक फिल्मी गाने चलने लगे. धार्मिक स्थल पर इस तरह की सामग्री प्रसारित होने से श्रद्धालु हैरान रह गए. उन्होंने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई.

दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु रह गए हैरान

वृंदावन में रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचते हैं. मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण कई बार भक्तों को बाहर ही इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर और रास्तों पर LED स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि उन्हें ठाकुर जी के दर्शन हो सकें, लेकिन इन स्क्रीनों पर लाइव दर्शन की जगह फिल्मी गाने चलने लगे. इसे देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु हैरान रह गए. देखते ही देखते लोगों ने इस पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी.

ये भी पढ़े- क्या अब भगवान कृष्ण का भी चंदा लूटने की तैयारी? सपा सांसद डिंपल यादव का बीजेपी पर पलटवार

हाईपावर कमेटी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन कर रही हाईपावर कमेटी की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि जब इन LED स्क्रीन का संचालन प्रशासन और कमेटी की निगरानी में होना चाहिए तो फिर उन पर इस तरह की सामग्री कैसे प्रसारित हो गई? स्क्रीन पर क्या दिखाया जा रहा है, इसकी निगरानी करने वाला कोई जिम्मेदार व्यक्ति क्यों मौजूद नहीं था? जब हाईपावर कमेटी के अध्यक्ष से इस बारे में सवाल किया गया तो अध्यक्ष पूरे घटनाक्रम से अनजान नजर आए. इससे कमेटी की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का भी आरोप

वहीं, मंदिर के सेवायत और हाईपावर कमेटी के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से मंदिर में लाइव स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई है, इसके बावजूद हाईपावर कमेटी ने लाइव स्क्रीनिंग कराई. उनके मुताबिक, यह सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना है. हिमांशु गोस्वामी ने मांग की है कि LED स्क्रीन पर इस तरह की सामग्री प्रसारित करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताया है.

दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

बांके बिहारी मंदिर में हुई इस घटना ने मंदिर की व्यवस्थाओं और निगरानी प्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. श्रद्धालुओं का कहना है कि देश-दुनिया से लोग यहां भगवान के दर्शन और आशीर्वाद लेने आते हैं. ऐसे में मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. अब सवाल यह है कि LED स्क्रीन पर आपत्तिजनक गाने कैसे चले और इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

बांके बिहारी मंदिर में आस्था से खिलवाड़! दर्शन की LED स्क्रीन पर चलने लगे फिल्मी गाने, भड़क उठे श्रद्धालु


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button